• Home
  • खेल समाचार
  • Watch: कैमरे पर दिखी विराट कोहली की नाराजगी, फैंस को दिखाई उंगली, देखें वीडियो
Image

Watch: कैमरे पर दिखी विराट कोहली की नाराजगी, फैंस को दिखाई उंगली, देखें वीडियो


भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच में ऐसी घटना घटी, जिसकी वजह से विराट कोहली का बेहद गंभीर अवतार देखने को मिला. दूसरा वनडे मैच भारतीय टीम ने DLS पद्धति से 4 रन से जीत लिया था. इसी बीच विराट बाउंड्री के पास खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे, तभी कुछ फैंस ने इस उम्मीद में प्लास्टिक का छोटा बैट मैदान में फेंक दिया कि उसपर विराट का ऑटोग्राफ मिल जाएगा. मगर इसपर विराट का रिएक्शन देखने लायक रहा.

विराट कोहली ने पहले उंगली दिखाते हुए फैंस से इशारा किया कि ऐसा करना गलत है और फिर बैट उठाकर मैदान के भीतर रख दिया. विराट अक्सर फील्डिंग के दौरान क्राउड को चीयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला.

दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला गया था. बारिश के दखल के बीच मएच 47-47 ओवर का हुआ, जहां बल्लेबाजी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 134 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया भी 114 रनों के स्कोर तक 7 विकेट खो चुकी थी और पूरी संभावना थी कि भारत यह मुकाबला हार सकता है.

मगर जब टीम इंडिया का स्कोर 113 रन था, तभी तेज बारिश आ गई. मैच ऑफिशियल्स ने काफी देर इंतजार के बाद DLS पद्धति से भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया. यह सीरीज में भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत रही. 



Source link

Related Posts

डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन से रुका नहीं गया, एडवांस में दी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं

ऐसे अनेकों विदेशी क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारत आकर अपने दूसरे घर जैसा अनुभव मिलता है. इन्हीं में डेविड…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

इन 20 खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी 2027 ODI वर्ल्ड कप की टीम इंडिया! सेलेक्ट होंगे सिर्फ 15

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, दूसरे ODI में एक फैसले पर मचा था बवाल

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतर आए हैं. जब…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

SRH की रिलीज लिस्ट में सबसे ऊपर होंगे 3 नाम, दो बार के पर्पल कैप विनर का पत्ता साफ!

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख पास आ रही है. सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top