• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Medical College Ragging: KGMU में रैगिंग पर एक्शन, 38 मेडिकल छात्रों की 3 महीने के लिए छुट्टी
Image

Medical College Ragging: KGMU में रैगिंग पर एक्शन, 38 मेडिकल छात्रों की 3 महीने के लिए छुट्टी


Medical College Ragging: लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में फर्स्ट ईयर के एमबीबीएस छात्रों से कथित रैगिंग का वीडियो वायरल होने और एनएमसी के कड़े रुख के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. एंटी रैगिंग कमेटी की जांच और सिफारिश के आधार पर प्रशासन ने कुल 38 मेडिकल छात्रों को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है, जिनमें 36 छात्र 2025 बैच के और 2 छात्र 2026 बैच के शामिल है. निलंबित किए गए सभी आरोपी छात्रों को तीन माह के लिए कक्षाओं और हॉस्टल से बाहर कर दिया है. इसके साथ ही प्रत्येक छात्र पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उनकी एक साल तक छात्रवृत्ति भी रोक दी गई है. 

16 नवंबर को वायरल हुआ था वीडियो 

यह पूरी कार्रवाई 16 नवंबर को कैंपस में कलाम सेंटर के पास दोपहर 1:30 बजे रिकॉर्ड हुए उस वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें सफेद एप्रन पहने एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राएं हाथ पीछे बांधे और सिर झुकाकर कतार में चलते हुए गुजरने वाले सीनियर्स को एक साथ प्रणाम महोदय जी और प्रणाम मैडम जी कहते दिखाई दिए थे. जांच कमेटी ने पाया कि 2025 बैच के 2 जूनियर छात्र भी सीनियर्स की रैगिंग में मदद करते थे, जिन्हें दोषी मानते हुए कार्रवाई के दायरे में लिया गया. 

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार में साइंटिस्ट की नौकरी का मौका, 20 पदों निकली भर्ती

वीडियो में और क्या आया सामने?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जूनियर छात्र कतार में गर्दन झुका कर खड़े नजर आ रहे थे और सीनियर छात्रों के गुजरते ही तेज आवाज में प्रणाम महोदय जी या प्रणाम मैडम जी बोल रहे थे. वीडियो में सीनियर्स जूनियरों को हिदायत देते दिखे थे. वहीं आसपास मौजूद कुछ सुरक्षा कर्मी मोबाइल से वीडियो बनाते हो नजर आए. इस घटना के बाद  केजीएमयू प्रवक्ता डॉक्टर के.के. सिंह ने कार्रवाई के बाद साफ किया कि जूनियर छात्रों को डराने या अपमानित करने वाले किसी भी घटना पर सख्त एक्शन होगा और छात्रों से तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी को सूचित करने की अपील की गई. 

NMC ने मांगी थी 24 घंटे में रिपोर्ट 

मेडिकल छात्रों और रेजीडेंट डॉक्टरों के संगठन यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) की शिकायत पर एनएमसी के एंटी रैगिंग सेल ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया था. आयोग ने केजीएमयू के कुलपति और दिन से 24 घंटे के अंदर जवाब और प्रारंभिक एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की थी. एनएमसी ने साफ किया था कि किसी भी तरह के अपमानजनक या दबाव पूर्ण आचरण को कैंपस कल्चर के नाम पर उचित नहीं ठहराया जा सकता. वहीं सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए थे. यूडीएफ के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्य मित्तल ने 2018 में केजीएमयू में सलाम विवाद पर 350 छात्रों पर जुर्माने और बाल कटवाने के मामले में निलंबन का भी हवाला दिया था.

ये भी पढ़ें-Dummy Schools Admission: क्या होते हैं डमी स्कूल एडमिशन, कोटा-दिल्ली में जमकर चलता है यह खेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP TGT 2026 भर्ती के लिए आज बंद हो रही विंडो, फटाफट करें अप्लाई

UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनने की तैयारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Pilot Training in India: भारत में कहां होती है सबसे सस्ती पायलट ट्रेनिंग? इन शहरों का रुख करें छात्र

आसमान में हवाई जहाज उड़ाना और एक कमर्शियल पायलट बनना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

BPSC AEDO भर्ती का नया विज्ञापन जारी, ग्रेजुएट्स के लिए 935 पदों पर मौका 

BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

यूपी TGT के लिए लास्ट चांस, 17735 पदों पर कल तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

UPPCS 2025 का प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, दोबारा होंगे मेंस और इंटरव्यू

UP PCS Result 2025: UPPCS रिजल्ट 2025 की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला आया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कल, केंद्र पहुंचने से पहले जानें जरूरी नियम

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Kashmir School Winter Vacation 2026: कश्मीर में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, जानें किस दिन से बंद रहेंगे स्कूल?

Kashmir School Winter Vacation 2026: देश भर में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. वहीं सर्दियां शुरू…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

भारत में खुलेंगे 17 विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस, देखिए पूरी लिस्ट

Foreign Universities Campus in India: भारत में उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिशा देने के लिए केंद्र…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

JEE Main 2027 की करेक्शन विंडो खुली, इन गलतियों में करें सुधार

JEE Main 2027 Correction Window: एनटीए ने जेईई मेन 2027 सत्र के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top