• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘उसने सब कुछ तहस-नहस किया’, ‘रामायण’ में ‘रावण’ के महिमामंडन पर नमित मल्होत्रा का बड़ा दाव
Image

‘उसने सब कुछ तहस-नहस किया’, ‘रामायण’ में ‘रावण’ के महिमामंडन पर नमित मल्होत्रा का बड़ा दाव


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने भारत में 1 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रणबीर कपूर ने इसमें भगवान श्री राम का किरदार निभाया है, जबकि अभिनेता यश लंकापति रावण के रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि कई लोगों ने आरोप लगाए हैं कि फिल्म में रावण का महिमामंडन किया गया है और उसे अच्छा दिखाया गया. लेकिन, अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस चीज का बचाव किया है.

नमित बोले- ‘हमने रावण को अच्छा नहीं दिखाया है’

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में डीडी न्यूज को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने रावण के रोल को लेकर हो रही मेकर्स की आलोचना पर रिएक्ट किया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि फिल्म में रावण का महिमामंडन नहीं किया गया है और रावण ने फिल्म में कोई भी अच्छा काम नहीं किया है.

नमित मल्होत्रा ने कहा, ‘हमने रावण को अच्छे व्यक्ति के रूप में नहीं दिखाया है. फिल्म में लोगों ने यश को देखा है जो एक सुपरस्टार है. पूरी फिल्म में रावण ने कोई भी अच्छा काम नहीं किया. उसने तबाही मचाई और सब तहस-नहस कर दिया. उसके आतंक को खत्म करने के लिए प्रभु श्री राम को आना पड़ा. हमने रावण का महिमामंडन बिल्कुल नहीं किया. हमने बस उसकी जर्नी दिखाई और बताया कि कैसे वो इतना शक्तिशाली बन गया था.’

रावण को भगवान ब्रह्मा और शिव जी ने वरदान क्यों दिया?

नमित ने आगे कहा, ‘एक सवाल जो कभी किसी ने नहीं पूछा. वो ये है कि अगर रावण गलत था तो उसे भगवान ब्रह्मा और शिव जी ने वरदान क्यों दिया था? उसने जरूर कुछ न कुछ तो किया होगा जो उसे देवताओं ने वरदान दिया.’

‘रामायण’ बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण बॉक्स ऑफिस पर अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे की मुख्य भूमिका वाली इस मूवी ने 23 दिनों में भारत में 1 हजार करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में कमाई 1790 करोड़ रुपये हो चुकी है. इसी के साथ रामायण अब ‘दंगल’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई.



Source link

Related Posts

1800 करोड़ के मेगा बजट में बनी ‘ड्यून 3’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?

टिमोथी शैलमे की फिल्म ‘ड्यून 3’ की रिलीज में अब एक महीने से भी कम समय बचा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोर्टरूम ड्रामा से लेकर सस्पेंस और एक्शन तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘रामायण’ ने 23वें दिन तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी भारत में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

सिनेमाघरों में शुक्रवार को इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ और आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

ऐश्वर्या-अभिषेक ने नाइट आउट पर की ट्विनिंग, एथनिक आउटफिट में कपल की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक इवेंट में साथ नजर…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top