Image

UPPCS 2025 का प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, दोबारा होंगे मेंस और इंटरव्यू


UP PCS Result 2025: UPPCS रिजल्ट 2025 की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला आया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UPPCS 2025 का रिजल्ट रद्द कर दिया है. न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने आज यूपीपीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द करते हुए आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार कर संशोधित रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है. हाई कोर्ट के इस निर्णय से पूरी चयन प्रक्रिया का क्रम बदल गया है. पहले हो चुके मेंस और इंटरव्यू के आधार पर भर्ती अब आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि संशोधित प्रीलिम्स मेरिट के अनुसार सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब दोबारा मेंस और उसके बाद नए सिरे से इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. यह फैसला संजय कुमार व तीन अन्य की ओर से दाखिल याचिकाओं पर सुनाया गया है, जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ओपन कैटेगरी में स्थान न दिए जाने की चुनौती दी गई थी. वहीं अदालत ने इस मामले में 28 सितंबर को सुनवाई पूरी कर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था और उसे समय इंटरव्यू जारी रखने की अनुमति देते हुए अंतिम परिणाम घोषित करने पर रोक लगाई थी. 

प्रिलिम्स एग्जाम नहीं होगा दोबारा 

उम्मीदवारों के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के अनुसार आयोग को प्रारंभिक परीक्षा का पेपर दोबारा नहीं कराना होगा. बल्कि पहले हो चुकी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर नई मेरिट बनेगी. वहीं पूर्व में आयोजित प्रिलिम्स परीक्षा के अंकों को आधार बनाकर ही संशोधित मेरिट सूची तैयार की जाएगी. इसके अलावा कोर्ट ने आयोग से आरक्षण व मेरिट आधारित चयन को लेकर कैटेगरी वाइज जानकारी मांगी है, जिसमें यह साफ करना होगा कि आरक्षित वर्ग के कितने उम्मीदवारों के अंक अनारक्षित कैटेगरी के अंतिम चयनित उम्मीदवारों से ज्यादा थे. मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के तहत पात्र उम्मीदवारों को ओपन कैटेगरी में शामिल करते हुए संशोधित रिजल्ट जारी होगा 

दोबारा होगा मेंस और इंटरव्यू 

आयोग की और से अब नए सिरे से प्रिलिम्स मेरिट में पास होने वाले उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. वहीं मुख्य परीक्षा का नया रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया भी नए सिरे से पूरी होगी.  मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों की प्रक्रिया नए सिरे से पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- यूपी TGT के लिए लास्ट चांस, 17735 पदों पर कल तक करें आवेदन

क्या है यह पूरा मामला?

यह विवाद आरक्षित वर्ग के उन उम्मीदवारों से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने दावा किया था कि प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्राप्त अंक सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित उम्मीदवारों के कटऑफ से ज्यादा थे. इसके बावजूद आयोग ने उन्हें ओपन कैटेगरी में माइग्रेशन का लाभ नहीं दिया, जिसके चलते वे मुख्य परीक्षा में बैठने से वंचित रह गए.  वहीं  हाई कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने दलील दी की सामान्य या ओपन कैटिगरी किसी एक वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होती, बल्कि यह सभी वर्गों के लिए खुली रहती है. इसलिए ऊंचे अंक पाने वाले आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए. 

2,297 उम्मीदवार इंटरव्यू में हुए थे शामिल

यह भर्ती कुल 814 खाली पदों के लिए की जा रही है. वहीं इसमें प्रीलिम्स के लिए कुल 6,26,387 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इसके अलावा प्रीलिम्स के दोनों पेपरों में 2,65,270 उम्मीदवार शामिल हुए थे. पुराने प्रीलिम्स रिजल्ट में मेंस के लिए 11,727 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए थे. वहीं मेंस परीक्षा में 10,284 उम्मीदवार शामिल हुए थे, इसके बाद इंटरव्यू के लिए 2,297 उम्मीदवार चयनित हुए थे.

ये भी पढ़ें- नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कल, केंद्र पहुंचने से पहले जानें जरूरी नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

यूपी TGT के लिए लास्ट चांस, 17735 पदों पर कल तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कल, केंद्र पहुंचने से पहले जानें जरूरी नियम

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Kashmir School Winter Vacation 2026: कश्मीर में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, जानें किस दिन से बंद रहेंगे स्कूल?

Kashmir School Winter Vacation 2026: देश भर में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. वहीं सर्दियां शुरू…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

भारत में खुलेंगे 17 विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस, देखिए पूरी लिस्ट

Foreign Universities Campus in India: भारत में उच्च शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिशा देने के लिए केंद्र…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top