• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • इमरान हाशमी की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, 23 साल में दी सिर्फ एक सोलो 200 करोड़ी मूवी
Image

इमरान हाशमी की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, 23 साल में दी सिर्फ एक सोलो 200 करोड़ी मूवी


इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख इन दिनों फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है और इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. इसने ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं. इसकी रिलीज के साथ ही आपको इमरान की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने इन 23 सालों में सोलो एक 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी है. 

वहीं, इमरान हाशमी की 100 करोड़ी फिल्में तीन रही, जिसमें एक सोलो है बाकी दो सपोर्टिंग कैरेक्टर में है.  ऐसे में चलिए बताते हैं एक्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में.

इमरान हाशमी की सोलो 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म

इमरान हाशमी ने 23 साल के करियर में एक 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म दी है. उनकी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में नंबर 1 पर ‘आवारापन 2’ (213.05 करोड़ वर्ल्डवाइड) है. ये इमरान हाशमी की पहली 200 करोड़ कमाने वाली सोलो हिट फिल्म है, जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी भी थीं. इस फिल्म के जरिए दोनों की केमिस्ट्री को पहली बार पर्दे पर देखा गया था और इसे काफी पसंद भी किया गया था.

वहीं, इमरान हाशमी ने ‘बादशाहो’ और ‘ओजी’ के जरिए बतौर सपोर्टिंग कैरेक्टर 100 करोड़ी फिल्म दी. इन्होंने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. हालांकि, बतौर सोलो एक्टर की 100 करोड़ और 200 करोड़ कमाने वाली इकलौती फिल्म ‘आवारापन 2’ है.

इमरान हाशमी की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (नेट)

इमरान हाशमी की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें उनकी कई यादगार फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

1. आवारापन 2- 150.63 करोड़ 
2. द डर्टी पिक्चर- 80 करोड़
3.  बादशाहो- 78.1 करोड़
4. राज 3- 70.07 करोड़
5. वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई- 55.47 करोड़
6. मर्डर 2- 47.90 करोड़
7. जन्नत 2- 42.50 करोड़
8. हमारी अधूरी कहानी- 34.43 करोड़
9. घनचक्कर-31.60 करोड़
10. अजहर- 29.70 करोड़

(नोट- ये बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं.)

‘गनमास्टर जी9’ 2026 की इमरान हाशमी की दूसरी फिल्म

गौरतलब है कि इमरान हाशमी इस साल 2026 में दूसरी फिल्म में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ उनकी दूसरी फिल्म है, जिससे मेकर्स और एक्टर्स को भी काफी उम्मीदें हैं. अगर ये हिट होती है तो इमरान के लिए ये किसी हैट्रिक से कम नहीं होगी. साल की शुरुआत इमरान ने ‘आवारापन 2’ से की थी, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई.



Source link

Related Posts

‘मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा…’ कुमार सानू ने खोला एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का राज

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक कुमार सानू ने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. हाल ही में…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

रामायण के बवंडर में धुआं हुईं ‘गनमास्टर जी9’-‘ये प्रेम मोल लिया’, जानें ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस पर तो आजकल फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कई बार दोनों ही फिल्मों…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

57 साल की भाग्यश्री पति संग हुईं रोमांटिक, लिपलॉक कर लुटाया प्यार, देखिए फोटोज

भाग्यश्री ने पति को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ कई रोमांटिक मोमेंट्स की फोटोज और वीडियोज शेयर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘किंग’ का ‘डैडी कूल’ गाना रिलीज, 15 साल बाद शाहरुख-करीना की जोड़ी ने मचाया धमाल

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का हालिया रिलीज गाना ‘तू मिल जाए’ काफी पसंद किया गया था.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top