• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘नारी शक्ति को मिलेगा उनका हक’, परिसीमन बिल पर बोले जयंत चौधरी
Image

‘नारी शक्ति को मिलेगा उनका हक’, परिसीमन बिल पर बोले जयंत चौधरी


केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण और परिसीमन बिल के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. रालोद चीफ ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की उचित भागीदारी, यही है हमारी प्रतिबद्धता. इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है.

रालोद प्रमुख ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोलस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने Delimitation (परिसीमन) (Second) Bill, 2026 को मंजूरी दी. इसमें हर राज्य की लोकसभा सीटों में 50% की बढ़ोतरी और संसद व विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण का प्रावधान है. राजनीति में महिलाओं की उचित भागीदारी, यही है हमारी प्रतिबद्धता. नारीशक्ति को मिलेगा उनका हक.”

यह भी पढ़ें: ‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?

क्या है महिला आरक्षण और परिसीमन बिल ?

यहां बता दें कि महिला आरक्षण और परिसीमन बिल लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई (33%) आरक्षण देने और चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं व सीटों की संख्या नए सिरे से तय करने से जुड़े आपस में संबंधित विधेयक हैं. 2023 के 106वें संविधान संशोधन (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में यह शर्त रखी गई थी कि महिला आरक्षण नई जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के पूरा होने पर ही लागू होगा, जिससे मार्च 2027 में शुरू होने वाली जनगणना के चलते 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका लागू होना संभव नहीं था. 

इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 प्रस्तावित किए हैं. इनके तहत नई जनगणना का इंतजार किए बिना 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाएगा और सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की लोकसभा व विधानसभा सीटों में एकसमान 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी. 

इससे लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़कर 850 तथा राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीमा 500 से बढ़कर 650 हो जाएगी, जबकि राज्यों के बीच सीटों का अनुपात वर्ष 2051 तक स्थिर रहेगा और 15 वर्षों के लिए 33% महिला आरक्षण तुरंत लागू हो सकेगा.

विपक्ष कर रहा विरोध 

इस बिल को लेकर कांग्रेस और समूचा विपक्ष विरोध कर रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि इस बिल को लाकर बीजेपी संविधान से खिलवाड़ कर रही है और अपने लिए ऐसा मैदान तैयार कर रही है, जहां उसे हराया न जा सके. अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की सबसे बड़ी भूल बताया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपना विरोध जताया है.

यह भी पढ़ें: PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Related Posts

पिता आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के चेतन आनंद, अब क्या होगा अगला कदम?

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से असंवैधानिक करार दिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

PDA प्रणपत्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्लान, अखिलेश यादव ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर बनाए गए पीडीए प्रणपत्र को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘अब इनके सारे डॉयलॉग्स फेल हो गए हैं’, अखिलेश ने क्यों कही ये बात?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अमिताभ बच्चन का डायलॉग ‘हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, गोशाला में की गोमाता की सेवा

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top