• Home
  • ताजा खबरें
  • CM मोहन यादव बोले- ‘राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध’
Image

CM मोहन यादव बोले- ‘राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध’


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शुक्रवार को प्रात: ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडलों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है. रा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. न्याय संगत और तार्किक व्यवस्था के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. इसी उद्देश्य से ओबीसी आरक्षण के विषय पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई और ओबीसी के सभी संगठनों से वार्ता कर मजबूती के साथ माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा गया था. राज्य सरकार इस विषय को टालने की दृष्टि से नहीं अपितु उसका समुचित हल निकालने के उद्देश्य से कार्य कर रही है. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण पर राज्य सरकार की नीति और नीयत स्पष्ट है. 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ओबीसी आरक्षण के संबंध में सम्माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का बिंदुवार अध्ययन कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सम्मुख राज्य सरकार की ओर से मजबूती से अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं. इस क्रम में आज शाम महाधिवक्ता कार्यालय मध्‍यप्रदेश द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन), स्टेट ऑफ एम.पी. वर्सेस आशिता दुबे एवं अन्य दायर कर दी गई है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिनिधि मंडलों ने म.प्र. में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर उच्च न्यायालय के 9 अक्टूबर 2026 के निर्णय के संबंध में अद्यतन आंकड़ों के आधार पर संवैधानिक समाधान करने तथा ओबीसी अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के संबंध में ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ओबीसी महासभा दिल्ली ने एडवोकेट वैभव सिंह, इंजीनियर महेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में तथा ओबीसी महासभा ग्वालियर ने महासभा के संस्थापक  विजय कुमार, प्रदेश प्रभारी जीतू लोधी और प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज धाकड़ के नेतृत्व में अपने-अपने पक्ष रखे.

CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात



Source link

Related Posts

MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत

मध्य प्रदेश सरकार आम लोगों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती बस परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और प्रदेश की…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति में जीवात्मा की सेवा को ही सर्वोच्च धर्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की मांगों पर विचार करते हुए एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

उत्तराखंड के डाक विभाग में हुई ग्रामीण डाक सेवकों की नई भर्ती लिस्ट ने सबको हैरत में डाल…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top