• Home
  • शिक्षा समाचार
  • CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Image

CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई


CLAT 2027 Admission: देश के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बहुत जरूरी अपडेट है. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने की अंतिम तारीख आज 31 अक्टूबर हैं. जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज रात तक अपना फॉर्म और आवेदन फीस जमा कर सकते हैं. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से आयोजित परीक्षा देशभर के विभिन्न में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और एक वर्षीय एलएलएम कोर्स में एडमिशन का मुख्य रास्ता है.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

क्लैट यूजी 2027

क्लैट में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की होना चाहिए. वहीं जनरल, ओबीसी और दूसरी पिछड़ी कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है.  इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं. इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. 

क्लैट पीजी 2027

क्लैट पीजी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. वहीं सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी है. पीजी कोर्स के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं है. 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

कंसोर्टियम की ओर से अलग-अलग कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसमें जनरल, ओबीसी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई वर्ग के उम्मीदवारों को 4000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, बीपीएल, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये जमा करने होंगे. इसके अलावा पुराने प्रश्न पत्रों के लिए 500 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. इसका पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है. 

क्लैट 2027 के लिए परीक्षा पैटर्न 

क्लैट 2027 ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा में कुल 120 एमसीक्यू वाले सवाल पूछे जाएंगे. जिनके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. वहीं हर सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. प्रश्नपत्र में कुल 5 विषय शामिल होंगे. इसमें अंग्रेजी, करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग,  लॉजिकल रीजनिंग और मात्रात्मक टेक्निक्स शामिल है. 

ये भी पढ़ें-Jobs News: HAL में निकली ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • क्लैट 2027 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in
    पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए क्लैट 2027 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें. 
  • निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार अपनी फोटो, सिग्नेचर और दूसरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • इसके बाद कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें. 
  • अब फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और इसे सुरक्षित रखें

6 दिसंबर को होगी परीक्षा 

क्लैट 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी. बता दें कि यह परीक्षा एक ही पारी में आयोजित होगी. 

ये भी पढ़ें-Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Air Marshal Ashutosh Dixit: आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

AIR Marshal Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता

UPTET Controversy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवारों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Bihar Teacher Dress Code 2026: अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य

Bihar Teacher Dress Code 2026: बिहार के शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों में टीचर और नॉन टीचिंग कर्मचारियों को…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 

Nidhi Razdan Education: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top