• Home
  • खेल समाचार
  • रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल
Image

रोहित-विराट पहुंच गए न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला मैच? देखें शेड्यूल


रोहित शर्मा और विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल समेत भारतीय वनडे टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. 4 नवंबर से शुरू होने वाली ODI सीरीज के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है. अभी भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज जारी है, जिसमें टीम इंडिया 3-1 से आगे है. उसके बाद पांच वनडे मैच खेले जाएंगे.

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में बदलाव भी किया है. प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. दूसरी ओर नीतीश कुमार पहले 3 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन आखिरी 2 ODI नहीं खेलेंगे. नीतीश टेस्ट सीरीज की तैयारी के मद्देनजर इंडिया ए के लिए तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे. खैर वनडे सीरीज में भी जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी. उससे पहले जान लीजिए कि विराट कोहली और रोहित शर्मा कब-कब एक्शन में दिखने वाले हैं.

कब-कब खेलेंगे रोहित और विराट?

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. रोहित और विराट ने अपना आखिरी वनडे मैच 3 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. दोनों सटीक एक महीना बाद मैदान पर वापसी कर रहे होंगे. ऑकलैंड से दोनों टीम वेलिंगटन रवाना हो जाएंगी, जहां उनका दूसरा वनडे खेला जाएगा. यह वनडे सीरीज 15 नवंबर तक चलेगी. इन सभी 5 मुकाबलों में विराट और रोहित खेलते हुए दिख सकते हैं.

4 नवंबर – पहला वनडे – ऑकलैंड

7 नवंबर – दूसरा वनडे – वेलिंगटन

10  नवंबर – तीसरा वनडे – हैमिल्टन

13 नवंबर – चौथा वनडे – माउंट माउंगानुई

15 नवंबर – पांचवां वनडे – माउंट माउंगानुई

विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों की हालिया फॉर्म शानदार रही है. इस साल रोहित ने 12 पारियों में 50.33 के शानदार औसत से 604 रन बनाए हैं. रोहित ने इन 12 पारियों में दो शतक और दो फिफ्टी भी लगाई हैं. दूसरी ओर विराट कोहली ने इस साल 9 पारियों में 69 के औसत से 552 रन बनाए हैं. 2026 में विराट के बल्ले से 2 शतक और 3 फिफ्टी आई हैं.

विराट एक और खास कीर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं. विराट वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उनके नाम 36 पारियों में 1897 रन हैं. आगामी सीरीज में 103 रन बनाते ही विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

‘टैलेंट खराब…’, अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा



Source link

Related Posts

25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

एक टेस्ट मैच खिलाड़ी के धैर्य, कौशल और दृढ़ता की कड़ी परीक्षा लेता है. पांच दिनों तक जीत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

हांगकांग सिक्सेस में हारा भारत, तो पाकिस्तानी PM ने दी बधाई; हो गए ट्रोल

क्रिकेट हांगकांग, चीन द्वारा आयोजित किए जाने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

सात गेंद में पिटवा दिए लगातार 7 छक्के, ऐसी पिटाई जिंदगी भर नहीं भूलेंगे क्रुणाल पांड्या

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2026 टूर्नामेंट में भारत अब तक अपने तीनों मैच हार चुका है. पहले पाकिस्तान, फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top