Image

‘नहाऊं, खाऊं या सो जाऊं?’ दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ वक्त बिता रही हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अब हाल ही में उन्होंने मां बनने के बाद जिंदगी में आने वाले बदलावों की झलक दिखाई है. 

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर कर मां बनने के बाद की अपनी जिंदगी की झलक दिखाई है. इस पोस्ट में एक नई मां की उलझन को दिखाया गया है कि जब बच्चा सो जाए, तो वो नहाए, खाना खाए, घर का काम करे या खुद भी सो जाए.

दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल
दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीपोस्ट किया है. वीडियो में एक महिला बाथरूम में शॉवर लेती नजर आ रही है. खास बात ये है कि वो एक साथ कई काम करती दिखती है. उसके हाथ में केला और प्रोटीन शेकर है, वहीं वो डंबल से एक्सरसाइज भी कर रही है.

इस मजेदार वीडियो के जरिए मां बनने के बाद महिलाओं की भागदौड़ और अपने लिए वक्त निकालने की मुश्किल को दिखाया गया है.

नहाऊं, खाऊं या सो जाऊं?' दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल

दीपिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि रात के समय ब्रेस्ट  पंप कराने की आवाज उन्हें किसी हॉंटेड हाउस जैसी लगती है.

नहाऊं, खाऊं या सो जाऊं?' दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल

बता दें, दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर, 2026 को अपनी दूसरी बेटी देवी का वेलकम किया.

नहाऊं, खाऊं या सो जाऊं?' दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल

दीपिका ने 14 नवंबर साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी की थी. इसके बाद कपल ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया. दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं.

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. हालांकि, उनके पास दो प्रोजेक्ट्स हैं. वो अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नदर आएंगी. इसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैंं. फिल्म 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

वहीं, दीपिका के पास फिल्म ‘राका’ भी है, जिसमें वो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संग  नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे. ‘राका’ अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में आएगी.



Source link

Related Posts

‘नागिन’ बनकर छा गईं जान्हवी कपूर, मां श्रीदेवी का लुक किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनमें उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! ‘राज’ से ‘तुम्बाड’ तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह

अक्टूबर का महीना बस  खत्म होने ही वाला है और हैलोवीन की रात भी करीब है. ऐसे में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘रामायणम्’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया. उनकी मौत देर रात घर में गिरने की…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top