• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘नागिन’ बनकर छा गईं जान्हवी कपूर, मां श्रीदेवी का लुक किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें
Image

‘नागिन’ बनकर छा गईं जान्हवी कपूर, मां श्रीदेवी का लुक किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनमें उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की छवि नजर आती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी मां के आइकॉनिक नागिन लुक को कॉपी किया है और सोशल मीडिया पर नागिन बनी जान्हवी कपूर छा गई हैं. हैलोवीन के खास मौके पर जान्हवी ने अपनी मां, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गजों को ट्रिब्यूट देकर उनकी फिल्म ‘नगीना’ के कुछ सीन को फोटोज में तब्दील किया.

श्रीदेवी ने रीक्रिएट किया श्रीदेवी का ‘नगीना’ लुक

बता दें कि हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी हैलोवीन के रंग में डूबे हुए नजर आते हैं. शनिवार की शाम को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं. इनमें कुछ तस्वीरों में उन्होंने मां श्रीदेवी की फिल्म नगीना के पोस्टर और सीन की झलक दिखाई और दूसरी तरफ वो इन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ रीक्रिएट करती हुई दिखाई दीं.

एआई की मदद से बनाई गईं इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर हूबहू श्रीदेवी की तरह नजर आ रही हैं. श्रीदेवी ने फिल्म में नागिन का किरदार निभाया था और जान्हवी ने भी इस लुक को अपनाया. उनकी कातिल आंखों में दहशत नजर आ रही है. मां की तरह ही वो पोज देती हुई नजर आईं.

श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को दिया ट्रिब्यूट

नगीना फिल्म के तीनों ही लीड एक्टर श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं हैं. जान्हवी ने तीनों को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन. अब तक के सबसे आइकॉनिक मूवी मोमेंट्स में से एक को मैंने रीक्रिएट किया.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज के दौर में हैलोवीन का मतलब काफी हद तक पॉप कल्चर के मशहूर कैरेक्टर की तरह खुद को तैयार करना या फिर अपने पसंदीदा किरदारों की तरह तैयार होना है. कभी ये मजेदार तो कभी डरावने होते हैं. इससे कभी किसी को ट्रिब्यूट भी दिया जाता है. ऋषि अंकल, अमरीश सर और मम्मा से जयादा आइकॉनिक और कौन हो सकता है.’

जान्हवी की इस पोस्ट पर फैंस ने ढेरो कमेंट्स किए. जबकि खुशी कपूर, ओरी, शनाया कपूर, अनन्या पांडे जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट्स में प्यार बरसाया है.





Source link

Related Posts

‘नहाऊं, खाऊं या सो जाऊं?’ दीपिका ने बताया मां बनने के बाद का हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ वक्त…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! ‘राज’ से ‘तुम्बाड’ तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह

अक्टूबर का महीना बस  खत्म होने ही वाला है और हैलोवीन की रात भी करीब है. ऐसे में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘रामायणम्’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया. उनकी मौत देर रात घर में गिरने की…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top