महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. 2004 में जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया तब लोगों को उनकी बॉडी, लंबे बाल और उनका स्टाइल खूब पसंद आया. समय के साथ उन्होंने अपने खेल से भी लोगों को दीवाना बना दिया. 2005 में उनके बल्ले से एक ऐतिहासिक पारी आई. 31 अक्टूबर को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की पारी खेलकर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आज भी कायम है.
आज ही के दिन 2005 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच हुआ था. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए थे. उस समय के हिसाब से 299 का लक्ष्य बहुत बड़ा था, जिसका पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. तीसरे नंबर पर आए एमएस धोनी ने वीरेंद्र सहवाग के साथ 92 रनों की साझेदारी की. सहवाग 39 रन बनाकर आउट हो गए.
धोनी ने लगाए थे 25 छक्के-चौके
इस मैच में एमएस धोनी ने 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बनाए और भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी. धोनी ने इस पारी में 10 छक्के और 15 चौके लगाए थे. यानी उन्होंने 120 रन सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए थे.
Visual evidence of that legendary storm in Jaipur ⚡ Watch 🔽 https://t.co/jNDFbA9Kmi
— BCCI (@BCCI) October 31, 2026
धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम
बतौर विकेटकीपर एमएस धोनी इस पारी के साथ एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम है.
वनडे में धोनी ने 23 दिसंबर, 2024 को डेब्यू किया था, अपने पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे और रन आउट हो गए थे. उनके बल्ले से पहला वनडे शतक पाकिस्तान के खिलाफ आया था, उन्होंने 5 अप्रैल को 148 रन बनाए थे. ये उनके वनडे करियर की पांचवीं पारी थी. धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे, वो उनकी 21वीं पारी थी.
यह भी पढ़ें- कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए

















