• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games 2026 Day 8 Live Update: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर, भारत को 24वां मेडल
Image

Asian Games 2026 Day 8 Live Update: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर, भारत को 24वां मेडल


2026 एशियन गेम्स में आज 26 सितंबर को आठवां दिन है. आज भारत के एथलीट 15 अलग-अलग खेलों में दावेदारी पेश करेंगे और कई मेडल भी आ सकते हैं. एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे, जिनमें कमलजीत और सुरुची द्वारा शूटिंग में जीता गया गोल्ड भी शामिल रहा. अब तक भारत की झोली में 23 मेडल आए हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं. 

एथलेटिक्स, शूटिंग और कबड्डी में भारतीय खिलाड़ी मेडल की भरमार कर सकते हैं. वहीं तीरंदाजी में भारत के होनहार खिलाड़ी पदक ला सकते हैं. 25 सितंबर को गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था. आठवें दिन भी मैराथन, डैकाथलन, 200 मीटर से लेकर 400 मीटर और अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत के एथलीट पदकों की भरमार कर सकते हैं.

बैडमिंटन में अब तक भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन मेंस सिंगल्स और महिला सिंगल्स में भारत चुनौती पेश करेगा. मेंस शॉट पुट में तेजिंदरपाल सिंह पर सबकी नजरें टिकी होंगी, वहीं शूटिंग में महिलाओं की राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में पदक आने की उम्मीद होगी.

कबड्डी में मेडल पक्के

कबड्डी में पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है. भारत की दोनों ही कबड्डी टीमों का फाइनल में सामना ईरान से होगा, जिसे कबड्डी में भारत का कट्टर प्रतिद्वंदी माना जाता है. 2022 एशियाई खेलों में भारत की दोनों टीमों ने गोल्ड पर निशाना साधा था.

दूसरी ओर टेबल टेनिस में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. भारत के एथलीट आज 15 अलग-अलग खेलों में दावेदारी पेश कर मेडल टेबल में देश को ऊपर ले जाना चाहेंगे.



Source link

Related Posts

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, वापसी पर लगा ब्रेक; न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना भी मुश्किल

हार्दिक पांड्या वापसी के करीब थे, वह 6 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत में कैरेबियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड

2026 एशियन गेम्स में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने 19 मेडल जीत लिए हैं. इसमें…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहले मैच के लिए दोनों टीम तिरुवनंतपुरम…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top