• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड
Image

एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड


2026 एशियन गेम्स में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने 19 मेडल जीत लिए हैं. इसमें सिर्फ दो गोल्ड हैं, लेकिन अब गोल्ड में इजाफा कंफर्म माना जा रहा है. दरअसल, भारत की पुरुष और महिला, दोनों कबड्डी टीम ने मेडल कंफर्म कर लिए हैं. दोनों ही डिफेंडिंग चैंपियन हैं. ऐसे में दोनों से ही गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद है. 

भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाकर अपना स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) बरकरार रखने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने नेपाल पर 48-24 से जीत हासिल की. जिस तरह से वह अब चौथी बार स्वर्ण पदक हासिल करने से केवल एक जीत दूर है. 

भारत की पुरुष टीम भी मौजूदा चैंपियन है. उसने सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 66-28 से जीत दर्ज करके नौवां स्वर्ण पदक जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए. महिलाओं के मुकाबले में भारत ने पहले हाफ में 31-17 की बड़ी बढ़त बना ली, जिसमें चार ऑल-आउट और चार बोनस अंक शामिल थे. 

नेपाल भारत को पर्याप्त चुनौती नहीं दे सका और दूसरे हाफ में केवल सात अंक ही जुटा सका. इससे पहले महिला टीम ने ग्रुप चरण में ईरान, बांग्लादेश और जापान को हराया था. पुरुषों के मैच में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला. भारतीय टीम ने पहले हाफ में 37-18 की बढ़त बना ली और अगले हाफ में भी अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी. इन दोनों टीमों के बीच प्रतिभा और अनुभव का अंतर स्पष्ट नजर आ रहा था. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम ने 15 बोनस अंक हासिल किए, जबकि थाईलैंड को केवल पांच बोनस अंक मिले.

भारत की दोनों टीमें फाइनल में ईरान और चीनी ताइपे के बीच होने वाले मुकाबले के विजेताओं से खेलेंगी. महिला कबड्डी को 2010 में पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और तब से भारत ने इसमें अपना दबदबा बनाए रखा है. पुरुषों की कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं. इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र अन्य देश ईरान है, जो 2018 में चैंपियन बना था. भारतीय टीम को तब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- 

कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…



Source link

Related Posts

27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहले मैच के लिए दोनों टीम तिरुवनंतपुरम…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी तक छाई तस्वीरें

एशियन गेम्स के मुकाबलों में उतरने से पहले टीम इंडिया जापान में अपने अंदाज में समय बिता रही…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया

2026 एशियन गेम्स में नेपाल ने बड़ा उलटफेर किया है. नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 21 साल के खिलाड़ी ने ठोक दिए 159

भारत ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों से हरा दिया. इंडिया ए ने चौथी…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top