• Home
  • खेल समाचार
  • कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…
Image

कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…


वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत में कैरेबियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज का आगाज रविवार 27 सितंबर से होगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि 24 साल से वेस्टइंडीज की टीम भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है. हालांकि, हेड कोच डैरेन सैमी को इस बार यह सूखा खत्म करने की उम्मीद है. 

वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत में वनडे सीरीज साल 2022 में जीती थी. कोच डैरेन सैमी का मानना ​​है कि आगामी वनडे सीरीज में उनकी टीम के लिए 24 साल के इंतजार को खत्म करने का एक शानदार मौका होगा. सैमी ने भारत के घरेलू हालात में उनके खिलाफ खेलने की अहमियत को समझाते हुए कहा कि यह सीरीज साफतौर पर दिखाएगी कि उनकी टीम विश्व क्रिकेट में कहां खड़ी है.

वेस्टइंडीज की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में सैमी ने कहा, “भारत में खेलने का मतलब एक शानदार सीरीज का हिस्सा होना होता है, क्योंकि भारत नंबर-1 टीम है. हमें यहां जीते हुए 24 साल हो गए हैं. हमने भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है, इसलिए एक टीम के तौर पर हमारे लिए यहां आकर खुद को चुनौती देने और वनडे क्रिकेट में दुनिया में हमारी क्या स्थिति है, यह जानने का यह एक शानदार मौका है.”

बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है. अब उसे अगले साल पहले क्वालीफायर राउंड खेलना होगा. ऐसे में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज उनके लिए काफी अहम है. हालांकि, वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज जीतना बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि भारत को उसके घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है.

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल 

27 सितंबर – पहला वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज

30 सितंबर – दूसरा वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज

3 अक्टूबर – तीसरा वनडे – भारत बनाम वेस्टइंडीज

यह भी पढ़ें- 

वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला



Source link

Related Posts

एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड

2026 एशियन गेम्स में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने 19 मेडल जीत लिए हैं. इसमें…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहले मैच के लिए दोनों टीम तिरुवनंतपुरम…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी तक छाई तस्वीरें

एशियन गेम्स के मुकाबलों में उतरने से पहले टीम इंडिया जापान में अपने अंदाज में समय बिता रही…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया

2026 एशियन गेम्स में नेपाल ने बड़ा उलटफेर किया है. नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top