Image

फिच ने घटाया भारत की वृद्धि का अनुमान, अब 2025-26 में 6.4% विकास दर की उम्मीद


फिच रेटिंग ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान 10 आधार अंक घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिकी शुल्क की घोषणा और व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेटिंग एजेंसी ने…

Last Updated: अप्रैल 17, 2025 | 11:11 PM IST

फिच रेटिंग ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान 10 आधार अंक घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिकी शुल्क की घोषणा और व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेटिंग एजेंसी ने अपना मार्च का अनुमान घटाया है। हालांकि फिच ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान 6.3 प्रतिशत बरकरार रखा है।

फिच रेटिंग ने अपने ग्लोबल इकनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में कहा कि वैश्विक वृद्धि गिरकर इस साल 2 प्रतिशत से नीचे रह सकती है और महामारी के दौर को छोड़कर यह 2009 के बाद की सबसे सुस्त वृद्धि होगी। अपने मार्च के अपडेट में रेटिंग एजेंसी ने कहा था कि अमेरिका की व्यापार नीतियां उम्मीद से ज्यादा आक्रामक होना उसके अनुमान में एक महत्त्वपूर्ण जोखिम है, लेकिन बाहरी मांग पर कम निर्भरता के कारण भारत इससे कुछ बचा हुआ है।

अप्रैल के आउटलुक में अनुमान लगाया गया है कि चीन की वृद्धि दर गिरकर इस साल और अगले साल 4 प्रतिशत से नीचे रहेगी, वहीं यूरो जोन 1 प्रतिशत से नीचे पर बना रहेगा। रिपोर्ट में अमेरिका के बारे में कहा गया है कि वृद्धि 2025 में धनात्मक क्षेत्र में 1.2 प्रतिशत पर बनी रहेगी, लेकिन चौथी तिमाही में सालाना आधार पर वृद्धि दर घटकर महज 0.4 प्रतिशत रह सकती है।

आर्थिक समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3 से 6.8 प्रतिशत के बीच रहेगी। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत होगी। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में देश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर सुस्त होकर 5.4 प्रतिशत रही है, जबकि उसके बाद की तिमाही में सुधरकर 6.2 प्रतिशत रही। मूडीज रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए घटाकर 5.5 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया है।



Source link

Related Posts

अगले हफ्ते वाशिंगटन जाएंगे भारतीय अधिकारी, जुलाई में पूरा करने का लक्ष्य

भारत और अमेरिका अगले हफ्ते एक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के शुरुआती हिस्से को अंतिम रूप…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

भारत और UK के बीच FTA और निवेश संधि को लेकर बातचीत के लिए लंदन जाएंगे भारतीय अधिकारी

नई दिल्ली से सरकारी अधिकारियों की एक टीम लंदन जा सकती है, ताकि भारत और यूनाइटेड किंगडम…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Oil & Gas Sector को लेकर आई Ministry की ‘बड़ी’ रिपोर्ट

भारत ने 2014 से पहले आयोजित नौ एनईएलपी बोली दौरों से 36 अरब डॉलर से अधिक का…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

निवेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, UPSIDA से मिलेगी आसानी से जमीन

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आसान बनाते…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top