• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games: सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य, अभिषेक-संजू-अय्यर-तिलक फ्लॉप
Image

Asian Games: सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य, अभिषेक-संजू-अय्यर-तिलक फ्लॉप


गुरुवार (01 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए. टीम के लिए नंबर पांच पर उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा (07), संजू सैमसन (07), अक्षर पटेल (08), तिलक वर्मा (02), शिवम दुबे (03) और कप्तान श्रेयस अय्यर (13) पूरी तरह से फ्लॉप रहे. 

मुश्किल पिच पर ईशान की पारी ने टीम इंडिया को 150 रनों का आंकड़ा पार करने में मदद की. अगर ईशान का बल्ला भी नहीं चलता तो 100 के भी लाले पड़ सकते थे. सीधा-सीधा कहा जाए तो ईशान ने टीम इंडिया की लाज बचा ली. इसके अलावा ओपनिंग पर उतरने वाले वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से भी रन निकले. वैभव ने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए. इस दौरान श्रीलंका के लिए कप्तान सहान अराच्चिगे और थरिंदु रत्नायके ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. 

भारत की खराब शुरुआत 

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 12 रन पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया. इसके बाद 24 रन पर टीम का दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा. आगे बढ़ते हुए वैभव सूर्यवंशी आउट हुए और 59 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा. 87 रन के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर पवेलियन लौटे. 

विकेट इसके बाद भी गिरते रहे, लेकिन एक छोर पर ईशान किशन खड़े रहे और उनके बल्ले से रन निकलते रहे. 112 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल आउट हुए. 125 रन पर तिलक वर्मा पवेलियन लौटे. फिर सातवां विकेट 151 रन पर गिरा, जब शिवम दुबे आउट हुए. 

गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से हो सकती है भिड़ंत 

इवेंट का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था. बारिश के कारण 13-13 ओवर के हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल करके फाइनल में कदम रख दिया. अब अगर भारती टीम भी श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो फिर फाइनल यानी गोल्ड मेडल का मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे सेमीफाइनल का नतीजा क्या आता है.

 

यह भी पढ़ें: आज कितने बजे है ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान, एक ग्रुप में होगा भारत-पाकिस्तान?





Source link

Related Posts

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में गुरुवार (01 अक्टूबर) को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- ‘ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ…’

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी पिच की आलोचना की है, जहां बीती रात…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान

गुरुवार (01 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Asian Games: हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, आखिरी मिनट में मिली जीत

गुरुवार (01 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top