• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स
Image

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 50 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2 दिन में बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स


Mirzapur the Movie Box office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को सीरीज से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा जमा लिया है. फिल्म ने दो दिनों में कई फिल्मों को पछाड़ दिया साथ ही 2026 के कई रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया या फिर यूं कहें कि रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. फिल्म दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और इसकी रिलीज के बाद ‘टॉक्सिक’ की कमाई पर ब्रेक लग गया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ का बिजनेस किया.
– अब दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ पहुंच गया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 2 31 करोड़ (10.30 बजे तक) 47.7%
टोटल कलेक्शन 56.75 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर, ‘आवारापन 2’ समेत तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड

2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया. इसने ओपनिंग डे पर 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इसी के साथ ही ये 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इस लिस्ट से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (8.65 करोड़) बाहर हो गई है. देखिए बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्में…

1. धुरंधर 2- 140 करोड़
2. बॉर्डर 2- 32.1 करोड़
3. मिर्जापुर द मूवी- 25.75 करोड़
4. आवारापन 2- 23.4 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 19.4 करोड़ 
6. भूत बंगला- 18.31 करोड़
7. धमाल 4- 15.5 करोड़
8. कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
9. अल्फा- 9.25 करोड़
10. ओ रोमियो- 9.01 करोड़

बॉलीवुड की टॉप 10 A रेटेड फिल्मों की लिस्ट में मारी एंट्री

इसी के साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉलीवुड की टॉप 10 A रेटेड फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री मार ली है. ये बॉलीवुड की चौथी ए रेटेड फिल्म बन चुकी है. इसने ‘सत्यमेव जयते’ – 20.52 करोड़, ‘कबीर सिंह’ – 20.21 करोड़, ‘कॉकटेल 2’– 14.10 करोड़, ‘बागी 4’– 13.2 करोड़, ‘ग्रैंड मस्ती’– 12.5 करोड़ और ‘वीरे दी वेडिंग’– 10.7 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. वहीं नंबर पर ‘धुरंधर 2’– 145 करोड़, नंबर 2 पर ‘एनिमल’ (63.8 करोड़), और नंबर 3 पर ‘धुरंधर’ (28.6) है.

यह भी पढ़ें: निरहुआ ने रानी चटर्जी का कहा- ‘मंथरा’ तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार

टॉप 10 A रेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर बनाई जगह

वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने टॉप 10 A रेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट में भी एंट्री मारी है. इसमें इसने नौवें नंबर पर जगह बनाई है. देखिए लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 145 करोड़
2. टॉक्सिक- 101.1 करोड़
3. सालार- 90.7 करोड़
4. दे कॉल हिम ओजी- 84.7 करोड़
5. कूली- 65 करोड़
6. एनिमल- 63.8 करोड़
7. जन नायकन- 42.7 करोड़
8. धुरंधर- 28.6 करोड़
9. मिर्जापुर द मूवी- 25.75 करोड़
10. हिट द थर्ड केस- 21 करोड़

दो दिन में तोड़े ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स

इतना ही नहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दो दिनों में 2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में भी एंट्री मार ली है. फिल्म ने ‘ओ रोमियो’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. इसने दो दिनों में 8वें नंबर पर जगह बना ली है. जबकि अभी एक दिन यानी कि रविवार का दिन बाकी है. इस लिस्ट से ‘है जवानी तो इश्क होना है’- 28.51 करोड़ बाहर हो गई है. देखिए लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. धमाल 4- 67.21 करोड़
4. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
5. भूत बंगला- 65.65 करोड़
6. मिर्जापुर द मूवी- 56.75 करोड़
7. आवारापन 2- 55 करोड़
8. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़ 
9. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
10. अल्फा- 34.5 करोड़



Source link

Related Posts

एडवांस बुकिंग: ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ का धमाका, तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

स्वरा भास्कर बोलीं- नशे में धुत डायरेक्टर खटखटाता रहा था दरवाजा, कहा- ‘वो मुझे…’

स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं. शो में वो…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियां आई है. वो दादा बन गए हैं. उनके…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई तय, एडवांस बुकिंग में जमकर छाप रही नोट

‘दृश्यम 3’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और एडवांस बुकिंग…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top