• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रिलीज से पहले ‘एवेंजर्स डूम्स्डे’ का भारत में तहलका, एडवांस बुकिंग में 41 करोड़ के हुई पार
Image

रिलीज से पहले ‘एवेंजर्स डूम्स्डे’ का भारत में तहलका, एडवांस बुकिंग में 41 करोड़ के हुई पार


‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज से कई हफ्ते पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस की इस फिल्म के रिलीज होने में अभी 28 बचे हैं लेकिन इसके चार दिनों के लंबे वीकेंड के लिए हो रही एडवांस बुकिंग से ही इसने छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. चलिए यहां ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की भारत में एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते गैं. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने भारत में एडवांस बुकिंग में कितना कर लिया कलेक्शन? 
‘सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारत में शुरुआती चार दिनों की प्री टिकट सेल से ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर 41.86 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से कुल कमाई 34.96 करोड़ रुपये है. फिल्म के अभी तक 6 हजार 714 शोज के लिए 6.55 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.

पहले दिन के लिए हुई सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
फिल्म की रिलीज के पहले दिन, यानी गुरुवार 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है.  ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, इस दिन के लिए अब तक लगभग 19.16 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. जबकि ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें तो पहले दिन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 16.93 करोड़ रुपये हुआ है. मुंबई सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शहर बनकर उभरा है, जहां से कुल एडवांस बुकिंग में लगभग 7.75 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रिब्यूश मिला है. 

  • वहीं दूसरे दिन के लिए इसके 1.35 लाख टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने ब्लॉक सीटों के साथ 8.40 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 6.84 करोड़ की कमाई की है.
  • तीसरे दिन के लिए इसके अभी तक 1.29 लाख टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के साथ 7,73 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 6.15 करोड़ कमाए बैं,
  • चौथे दिन के लिए इसके अभी तक 1.15 लाख टिकट बिक चुके हैं और इसने प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 6.56 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 5.04 करोड़ का लिए हैं. 

एडवांस बुकिंग में अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे
‘डूम्सडे’ को भारत में कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म का ओरिजनल अंग्रेजी वर्जन एडवांस बुकिंग में काफी आगे है. फिलहाल, जिन दिनों के लिए बुकिंग खुली है, उनमें अंग्रेजी वर्जन से 35.54 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. हिंदी वर्जन से 5.13 करोड़ रुपये, जबकि तमिल वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. तेलुगु वर्जन से 19.64 लाख रुपये जुड़े हैं.

इस शानदार एडवांस बुकिंग के साथ-साथ टिकट की कीमतों में भी उछाल आया है. मार्वल की इस फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि कई शो पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं. 

कई मार्वल टीमें एक साथ आ रही हैं
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर लोगों में इतनी एक्साइटमेंट इसलिए है क्योंकि इस अपकमिंग  फिल्म में एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर, एक्स-मेन और अन्य मार्वल टीमों के किरदार एक साथ नजर आएंगे. इसमें कई यूनिवर्स, एक नया मेन विलेन और ऐसे रिजल्ट देखने को मिलेंगे, जिनका असर ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ तक जारी रहने की उम्मीद है.

बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 17 दिसंबर, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि अमेरिका में ये एक दिन बाद यानी 18 दिसंबर को आएगी. 



Source link

Related Posts

फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस केस में…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रही सुपर-डुपर हिट, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?

अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ ने एक महीने से भी ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में धमाल मचाया था.…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

टाइगर श्रॉफ की ‘वज्र’ में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के एक्टर की एंट्री, निभाएगा विलेन का रोल

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर करीब एक महीने पहले मुंबई में जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उनकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

अपना देश छोड़कर आईं भारत, सलमान के पिता से की दूसरी शादी, 700 फिल्मों में किया काम, कहानी हेलन की

जानी-मानी एक्ट्रेस हेलन कल अपना 88वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top