• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Career After 12th: कैसे बनें एयरोनॉटिकल इंजीनियर, कहां लेना होता है एडमिशन और कैसे करें तैयारी?
Image

Career After 12th: कैसे बनें एयरोनॉटिकल इंजीनियर, कहां लेना होता है एडमिशन और कैसे करें तैयारी?


एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग आज के समय में करियर का एक अच्छा ऑप्शन है. इस क्षेत्र में इंजीनियर हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर के डिजाइन, निर्माण और उनकी जांच से जुड़े काम करते हैं. इसके अलावा विमान के इंजन और सुरक्षा से जुड़ी तकनीक पर भी काम किया जाता है. अगर आपकी रुचि विज्ञान, गणित और नई तकनीक में है, तो आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. इसके लिए 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ पास करना जरूरी है.

12वीं के बाद कैसे बनें एयरोनॉटिकल इंजीनियर?

एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने के लिए 12वीं में PCM विषयों के साथ पढ़ाई करनी होती है. इसके बाद छात्र एयरोनॉटिकल या एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में B.Tech या B.E. की डिग्री ले सकते हैं. यह कोर्स आमतौर पर 4 साल का होता है. इसमें विमान की बनावट, इंजन, हवा में उड़ने की तकनीक और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है. इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE Main, JEE Advanced या संबंधित कॉलेज की प्रवेश परीक्षा देनी होती है. अलग-अलग संस्थानों में प्रवेश के लिए अंकों और योग्यता की शर्तें अलग होती हैं.

 भारत के किन कॉलेजों में मिलता है एडमिशन?

भारत में कई सरकारी और निजी संस्थान एयरोनॉटिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराते हैं. इनमें IIT बॉम्बे, IIT मद्रास, IIT कानपुर और IIT खड़गपुर जैसे संस्थान शामिल हैं. इन संस्थानों में संबंधित कोर्स के लिए JEE Advanced के माध्यम से दाखिला मिलता है. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम स्थित IIST भी इस क्षेत्र में पढ़ाई के लिए एक अच्छा आप्शन है. निजी संस्थानों में BITS पिलानी, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के कोर्स भी देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : Azam Khan: आजम खान ने कहां से की है पढ़ाई, कितनी संपत्ति का मालिक है उनका परिवार? 

एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के लिए कैसे करें तैयारी?

इस क्षेत्र में दाखिले के लिए 11वीं और 12वीं से ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पर अच्छी पकड़ बनाना जरूरी है. खासकर फिजिक्स और मैथ्स के सवालों की नियमित प्रैक्टिस करें. JEE की तैयारी करने वाले छात्र NCERT की किताबों के साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और मॉक टेस्ट दें. इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और समय पर सवाल हल करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा कंप्यूटर पर डिजाइन बनाने वाले सॉफ्टवेयर और बेसिक कोडिंग सीखना भी फायदेमंद होता है. कॉलेज के दौरान प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप के जरिए इस क्षेत्र का एक्सपिरियंस भी लें.

यह भी पढ़ें : UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 87 विषयों की डेटशीट यहां देखें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

MP 2 Child Government Rule: 25 साल बाद MP में खत्म हुई टू-चाइल्ड पॉलिसी, जानें पुराने मामलों पर असर?

MP 2 Child Government Rule: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

UP School Holidays: 2027 में कितने दिन बंद रहेंगे यूपी के स्कूल? देख लें पूरा टाइमटेबल

UP School Holidays 2027: उत्तर प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों, शिक्षकों और…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

UGC Scholarship 2026: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए क्या है ईशान उदय योजना, कैसे मिलेगा 80 हजार का लाभ?

इस छात्रवृत्ति के तहत चुने गए विद्यार्थियों को हर साल 10 महीने तक 8000 रुपये प्रति माह की…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Bihar government Jobs 2026: बिहार में 5 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, पहले चरण में इन युवाओं को मिलेगा मौका

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 3,310 पदों का…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top