राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में इंडिया-ए अपने पहले मुकाबले के लिए नेपाल के सामने है. दोहा में हो रहे मैच में भारत ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बोर्ड पर लगाए. टीम इंडिया के लिए 300 रन का टोटल पार करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. सिर्फ 42 रन पर तीन विकेट गिर गए थे. वैभव सूर्यवंशी (26), अभिषेक शर्मा (09) और आयुष बदोनी (02) जैसे स्टार बल्लेबाज आउट हो चुके थे. यहां से टीम के लिए 200 का टोटल पार करना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतक ने सबकुछ बदलकर रख दिया.
पांचवें नंबर पर उतरे तिलक ने 10 चौके और 5 छक्के लगाकर 117 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्होंने 102 गेंदों का सामना किया. कप्तान तिलक ने 113 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 107 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 206 (191 गेंद) रनों की साझेदारी की. इससे टीम को बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने में मदद मिली. टीम का चौथा विकेट 248 रन पर गिरा, जब कुमार कुशाग्र आउट हुए. 283 रन पर टीम को पांचवां झटका लगा, जब तिलक वर्मा आउट हुए.
Innings Break! Superb centuries from Captain Tilak Varma and Kumar Kushagra propel India A to 3️⃣3️⃣2️⃣ 🎯 Over to the bowlers now ⏳ Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/eYhdGF6xyf
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
इस तरह आगे बढ़ाते हुए छठा विकेट 287 रन पर रिंकू सिंह (09) का गिरा. 312 रन पर सातवां, 312 रन पर आठवां और 317 रन पर नौवां विकेट गिरा. 7वें विकेट पर शाहबाज अहमद (08), 8वें विकेट पर विप्रज निगम (00) और 9वें विकेट पर हर्षित राणा (01) आउट हुए. इस दौरान नेपाल के लिए कप्तान संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. बाकी नंदन यादव को 2 और पवन सर्राफ को 1 सफलता मिली.
वैभव-अभिषेक के फ्लॉप होने पर उठे सवाल
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के फ्लॉप होने पर सवाल उठ रहे हैं. दोनों ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं. ओपनर अगर अच्छी शुरुआत नहीं देते हैं, तो टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है. इंडिया-ए को टूर्नामेंट में अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, जिसमें वैभव और अभिषेक पर बहुत कुछ निर्भर करेगा.















