Image

फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस केस में फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ पुलिस ने LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया.

अभिषेक पंडित पर आरोप है की वो इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को फायनांस मुहैया करवाने में मदद कर रहा था.

आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी
आपको बता दें की मुंबई क्राइम ब्रांच जब अभिषेक पंडित को गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल गई थी तब वो वहां से फरार हो गया था. इस मामले में पुलिस ने अभिषेक पंडित की पत्नी सुनेहा पंडित को गिरफ्तार किया है.

सूत्रों की माने तो अभिषेक पंडित इस मामले में अहम आरोपी है जो इस गैंग के फायनांस को देखता है. वो देश छोड़ने की कोशिश कर सकता है इसी वजह से उसके खिलाफ LOC जारी किया गया है.

सूत्रों का कहना है की अगर अभिषेक पंडित गिरफ्तार होता है तो इस गैंग के फायनांस का पूरा कच्चा चिट्ठा पुलिस के हाथ लग सकता है.

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग
बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी. टाइगर फुटबॉल खेलकर घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी पर हमला हुआ. टाइगर श्रॉफ पर 3 शख्स ने गोलियां चलाई, हालांकि फायरिंग में टाइगर श्रॉफ कोई चोट नहीं आई, वे बाल बाल बचे. वहीं उनके ड्राइवर और गाड़ी के पास खड़े एक शख्स को गोली लगी. फिलहाल, दोनों अब ठीक हैं.
 
टाइगर पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. बिश्नोई गैंग के मेंबर अनिल पंडित ने कहा था कि उन्होंने टाइगर को समझाया था कि टाइगर माने नहीं.  पुलिस इस केस में जुटी है. इस मामले में अब तक टोटल 13 गिरफ्तारी हो चुकी हैं.



Source link

Related Posts

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रही सुपर-डुपर हिट, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?

अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ ने एक महीने से भी ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में धमाल मचाया था.…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

टाइगर श्रॉफ की ‘वज्र’ में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के एक्टर की एंट्री, निभाएगा विलेन का रोल

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर करीब एक महीने पहले मुंबई में जानलेवा हमला हुआ था. इसके बाद उनकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

अपना देश छोड़कर आईं भारत, सलमान के पिता से की दूसरी शादी, 700 फिल्मों में किया काम, कहानी हेलन की

जानी-मानी एक्ट्रेस हेलन कल अपना 88वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

‘मुझे 20 साल लग गए’, सिर्फ ‘धुरंधर’ से मशहूर नहीं हुए आदित्य धर, वाइफ यामी गौतम को दिया क्रेडिट

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से काफी सुर्खियों में रहे आदित्य धर ने अब एक बातचीत…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top