• Home
  • ताजा खबरें
  • सिद्धार्थनगर में 102 जोड़ों का सामूहिक विवाह, हिंदू, बौद्ध और 11 मुस्लिम जोड़ों ने रचाई शादी
Image

सिद्धार्थनगर में 102 जोड़ों का सामूहिक विवाह, हिंदू, बौद्ध और 11 मुस्लिम जोड़ों ने रचाई शादी


उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 102 जोड़ों की परंपरागत तरीके से शादी संपन्न हुई. इनमें 81 हिंदू ,10 बौद्ध और 11 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधानसभा से अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबीता वर्मा भी मौजूद रहे. 

ये सामूहिक विवाह कार्यक्रम शोहरतगढ़ विधानसभा के कन्दवा स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया था. इस दौरान अलग-अलग धर्मों के जोड़ों की उनके रीति रिवाज के हिसाब से शादी संपन्न कराई गई. इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के साथ जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे. 

इन सभी जोड़ों को शादी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं आर्थिक सहायता और घर गृहस्थी से संबंधित सामान भी दिए गए. 

102 जोड़ों का परंपरागत तरीके से विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि आज यहां 102 जोड़ों की शादी परंपरागत तरीके से कराई गई है. डीएम ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों  के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ये योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है. 

उन्होंने कहा कि आज जितने भी जोड़ों की शादी हुई है उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध 64 हजार रुपए उनके खाते में भेजे गए हैं. बाकी बची धनराशि में से 21 हजार के गृहस्थी के समान उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिलाधिकारी ने सभी नए जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. 

ग्रेटर नोएडा में महिला दारोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में बाथरूम में पड़ा मिला शव

स्थानीय विधायक विनय वर्मा रहे मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक विनय वर्मा ने भी सभी 102 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ये योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि आज जो 102 जोड़े यहां पर परिणय सूत्र में बंधे हैं उनकी कोशिश होगी कि सभी जोड़ों को उनके माध्यम से कहीं ना कहीं नौकरी भी उपलब्ध कराई जाए. इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे. 

विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और किसानों के लिए अच्छी-अच्छी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ उन्हें जमीनी स्तर पर मिल रहा है.



Source link

Related Posts

दिल्लीः राहुल गांधी पर AI वीडियो पर भड़की यूथ कांग्रेस, BJP-AAP से माफी की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाकर कथित तौर…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

दाऊद का पुश्तैनी घर होगा जमींदोज? भिंडी बाजार में गिराई जाएगी इमारत, BMC का नोटिस

मुंबई के भिंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना की जर्जर और खतरनाक इमारत को बीएमसी 18 और…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

मोहिबुल्लाह नदवी के बयान पर भड़के AIMIM नेता, पूछा- बताएं पतंग की डोर किसके हाथ में?

समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर निशाना साधा. उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दादर स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ होगा

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुंबई स्थित चैत्यभूमि आने वाले अनुयायियों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top