वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया है. जसप्रीत बुमराह ने टॉम ब्लंडेल के रूप में न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिराया. महज 70 रनों पर आधी टीम के पवेलियन लौट जाने से न्यूजीलैंड दबाव में है. बुमराह ने शुरुआत ही शानदार की थी, उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार इनस्विंग से टॉम लैथम को बोल्ड किया था.
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में टॉम लैथम को बोल्ड कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी. पहली गेंद पर डेवोन कॉनवे ने एक रन लिया. लैथम स्ट्राइक पर आए. बाएं हाथ के बल्लेबाज लैथम ने गेंद को बाहर जाते देखा, तो उन्हे लगा गेंद दूर से निकल जाएगी. वह गेंद को विकेटकीपर के हाथों में देना चाहते थे, उन्होंने गेंद छोड़ी लेकिन ये तो एक जादुई गेंद थी! गेंद टप्पा खाकर अंदर की तरफ घूमी और सीधा विकेटों को उड़ा दिया. बल्लेबाज पूरी तरह हक्का बक्का रह गया.
Some introductions are best made with a BOOM. 💥 Tom Latham gets a taste of Jasprit Bumrah’s brilliance in the very first over! Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZVIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 18, 2026
70 पर न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 70 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं. हेनरी निकल्स 43 रन पर खेल रहे हैं. इसमें जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. टॉम लैथम के बाद उन्होंने डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडेल को अपना शिकार बनाया. डेवोन कॉनवे को अंशुल कंबोज और रचिन रविंद्र को आकाश दीप ने आउट किया.
यह भी पढ़ें- धोनी ने IPL संन्यास पर सचिन का रिएक्शन, बोले- ‘उनकी पावर हिटिंग में कुछ खास बात’















