• Home
  • खेल समाचार
  • वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का डमरू देखकर खुश हुए जय शाह, किया ये वादा
Image

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का डमरू देखकर खुश हुए जय शाह, किया ये वादा


वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग बनकर पूरी तरह तैयार है. 18 नवंबर को आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम का निर्माण कार्य और इसकी रूपरेखा देखकर जय शाह काफी संतुष्ट हुए. खासतौर पर स्टेडियम में बने डमरू की आकृति उन्हें काफी प्रभावित की.

इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द शेष बचे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी वादा किया कि वाराणसी के इस क्रिकेट स्टेडियम में अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को आयोजित करना उनका प्रयास होगा. जय शाह ने वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्थित VIP लाउंज में भोजन भी किया.

आज से पिच बनना होगी शुरू!

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया द्वारा स्टेडियम के हर एक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया. स्टेडियम के निर्माण कार्य से वह काफी संतुष्ट नजर आए. इसके अलावा शेष बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया है. इसके अलावा अगले दिन 19 नवंबर से बीसीसीआई द्वारा निर्देशित पिच बनाने का भी कार्य शुरू हो जाएगा. वहीं दिसंबर महीने में लीग मैच का आयोजन होगा. मुख्य स्टेडियम के अलावा प्रैक्टिस ग्राउंड का भी पिच 19 नवंबर से बनना शुरू हो जाएगा. 

वाराणसी की संस्कृति पर आधारित स्टेडियम

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का कार्य 99% पूरा हो चुका है. ICC और BCCI द्वारा शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. यह स्टेडियम 450 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है. इस स्टेडियम में भगवान शंकर और वाराणसी की प्राचीन विरासत की झलक देखने को मिलेगी . 30 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में आधुनिक व्यवस्था और प्राचीन संस्कृति का अद्भुत संगम दर्शक देख सकेंगे. संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के पहले सप्ताह 2 दिसंबर को इस स्टेडियम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है.



Source link

Related Posts

मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले – उसने कभी…

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. अंतिम-11 खिलाड़ियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की विदाई के बाद KKR में कप्तानी का संकट, अब रिंकू सिंह को मिलेगी कमान?

आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अजिंक्य…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास होगा कितना पैसा? देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी का पर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

न्यूजीलैंड के कप्तान ने किया प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन का खुलासा, पहले टेस्ट में खेलेंगे 3 तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी जानकारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top