• Home
  • खेल समाचार
  • धोनी ने IPL संन्यास पर सचिन का रिएक्शन, बोले- ‘उनकी पावर हिटिंग में कुछ खास बात’
Image

धोनी ने IPL संन्यास पर सचिन का रिएक्शन, बोले- ‘उनकी पावर हिटिंग में कुछ खास बात’


एमएस धोनी के आईपीएल संन्यास पर क्रिकेट जगत के अलग-अलग कोनों से रिएक्शन आए. लिस्ट में मैदान का कट्टर दुश्मन मुल्क पाकिस्तान भी शामिल रहा. तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने माही को संन्यास पर बधाई दी. अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी. तेंदुलकर ने धोनी की पावर हिटिंग को लेकर बात की. 

बीते मंगलवार (17 नवंबर) को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आधिकारिक एलान में बताया था कि धोनी अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे. वह आगामी सीजन (IPL 2027) में सीएसके लिए मेंटॉर का किरदार अदा करेंगे. यह वाकई फैंस के लिए बहुत दुखभरी खबर थी कि वह अब माही को कभी मैदान पर खेलता नहीं देखेंगे. 

धोनी पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “मुझे आज भी याद है कि जब मैंने बांग्लादेश में MS को बल्लेबाजी करते देखा था, तो मैंने सौरव से कहा था कि उनकी पावर हिटिंग में कुछ खास बात है. साफ पता चलता था कि उनमें एक अद्भुत प्रतिभा है, और उनका सफर कितना शानदार रहा!”

‘यकीन था हमेशा कुछ खास करेंगे’

दिग्गज तेंदुलकर ने आगे लिखा, “आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और भारतीय क्रिकेट के हमारे कुछ सबसे यादगार पलों का हिस्सा बनना, सच में बहुत खुशी की बात थी. मुझे हमेशा से यकीन था कि आप कुछ खास करेंगे, और आपने तो उम्मीद से कहीं ज्यादा हासिल कर दिखाया. आपने भारतीय क्रिकेट को अपना बेस्ट दिया है, और आपके साथ इस सफर को साझा करना बहुत शानदार रहा. बहुत बढ़िया खेले, MS!”

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

माही ने अपने आईपीएल करियर में 278 मैच खेले, जिनकी 242 पारियों में बैटिंग करते हुए 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 फिफ्टी निकलीं, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा. धोनी चेन्नई के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले.

 

यह भी पढ़ें: देर से उठे तो दिन का खेल खत्म, जानें IND vs NZ टेस्ट के सभी 3 सेशन की टाइमिंग



Source link

Related Posts

टीम इंडिया पर चला ICC का हंटर, लगा तगड़ा फाइन; इस बड़ी गलती की मिली सजा

टीम इंडिया को गुरुवार (19 नवंबर) से न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

IND vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड के नाम रहा पहला दिन, 70-5 के बाद किया ऐतिहासिक रिटर्न, निकल्स का दमदार शतक

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. पहले…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Watch: जसप्रीत बुमराह ने जादुई गेंद पर किया टॉम लैथम को बोल्ड, न्यूजीलैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर दबाव बना…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का डमरू देखकर खुश हुए जय शाह, किया ये वादा

वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लगभग बनकर पूरी तरह तैयार है. 18 नवंबर को आईसीसी के अध्यक्ष जय…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top