• Home
  • ताजा खबरें
  • बुद्ध वंदना के समय बैठे रहे सपा MP नदवी, MLC लालजी प्रसाद निर्मल ने जताई आपत्ति
Image

बुद्ध वंदना के समय बैठे रहे सपा MP नदवी, MLC लालजी प्रसाद निर्मल ने जताई आपत्ति


डॉ. अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन के दौरान बुद्ध वंदना के समय रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बैठे रहने पर कड़ी आपत्ति जताई है. डॉ. निर्मल ने इस घटना को बौद्ध परंपरा और दलित समाज का अपमान करार देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जवाब मांगा है.

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल के अनुसार, भगवान बुद्ध की वंदना भारतीय संस्कृति, करुणा, मैत्री, प्रज्ञा और मानवता की महान परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि आगरा के दलित सम्मेलन में जब बुद्ध वंदना हो रही थी, तब मंच पर मौजूद बौद्ध भिक्षु और अन्य नेता सम्मान में खड़े हुए, लेकिन सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी अपनी कुर्सी पर बैठे रहे. डॉ. निर्मल ने आरोप लगाया कि यह आचरण जानबूझकर किया गया, जिससे बौद्ध अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.

फतेहपुरः जिम के लिए निकले, फिर कभी नहीं लौटे, 3 दोस्तों को ट्रक ने कुचला

2012 में जिलों के नाम बदलने का मुद्दा उठाया

बयान में डॉ. निर्मल ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2012 में अखिलेश यादव की सरकार ने कैबिनेट निर्णय के माध्यम से दलित महापुरुषों और सामाजिक प्रेरणास्रोतों के नाम पर रखे गए आठ जिलों के नाम बदल दिए थे. डॉ. निर्मल ने कहा कि इन जिलों में विशेष रूप से बौद्ध विचारधारा और दलित चेतना से जुड़े नाम शामिल थे, जिन्हें हटाने से दलित समाज में असंतोष पैदा हुआ था.

‘बौद्ध परंपरा से जुड़े नामों का महत्व’

डॉ. निर्मल ने स्पष्ट किया कि प्रबुद्ध नगर और पंचशील नगर जैसे नाम केवल प्रशासनिक पहचान नहीं थे, बल्कि वे भगवान बुद्ध के विचारों, पंचशील के सिद्धांतों और सामाजिक जागरण की प्रेरणा से जुड़े हुए थे. इसी प्रकार महामाया नगर का नाम भगवान बुद्ध की माता महामाया की स्मृति में रखा गया था. उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी सरकार ने बौद्ध परंपरा और दलित महापुरुषों से जुड़े इन नामों को हटाने का निर्णय क्यों लिया था.

‘सामाजिक मुक्ति और समता के प्रतीक हैं बुद्ध’

डॉ. अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष ने आगे कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को भगवान बुद्ध के करुणा, प्रज्ञा और समता के विचारों से परिचित कराया था. डॉ. निर्मल के अनुसार, दलित समाज के लिए भगवान बुद्ध केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक मुक्ति, समानता और मानवीय गरिमा के प्रतीक हैं.

गोमती उत्सव में सीएम योगी बोले- ‘2017 से पहले यूपी में उपद्रव था, अब उत्सव ही उत्सव हैं’



Source link

Related Posts

CM योगी ने गोपाष्टमी पर किया गो पूजन, गायों को खिलाया गुड़-चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित ‘गो ग्राम’ पहुंचकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कांग्रेस नेता कर्रा का BJP पर गंभीर आरोप, ‘पंजाब चुनाव से पहले ही JK का माहौल…’

जम्मू कश्मीर की राजनीति में पंजाब के आगामी चुनाव की एंट्री हो गई है. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘राधे-राधे कमल खिला दे’, कान्हा की नगरी से BJP का शंखनाद; लापरवाह नेताओं को भी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूपी इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

‘एक बार फिर विभाजन होना चाहिए’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान के हिंदुओं का किया जिक्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और चुनाव को लेकर रामकथा कराए जाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top