बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी सिक्योरिटी को लेकर खास चर्चा में हैं. धमकी भरा मेल आने के बाद से ही उनकी सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया था. वो पिछले रविवार को बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे होकर फैंस से मिलने आए थे. लेकिन दिवाली 2026 के मौके पर रविवार को अमिताभ बच्चन को बिना सिक्योरिटी के देखा गया.
बिग बी हर बार की तरह ही इस रविवार को भी फैंस से मिलने के लिए जलसा के बाहर आए और उन्होंने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान वो बिना बुलेटप्रूफ शीशे के नजर आए लेकिन अभिषेक बच्चन पापा को सिक्योरिटी देते नजर आए.

तबीयत बिगड़ने के बीच अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
बीते दिनों ही अमिताभ बच्चन को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. इसकी वजह से ‘केबीसी’ की शूटिंग पर ब्रेक लगने की खबर भी आई थी. इसी बीच बिग बी रविवार को दिवाली के अवसर पर फैंस से मिले. दिवाली के मौके पर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई. इस दौरान वो बिना किसी बुलेटप्रूफ शीशे के नजर आए. लेकिन उनके पीछे अभिषेक बच्चन सिक्योरिटी देते हुए दिखे.
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
जलसा पर आत्मघाती हमला करने की मिली थी धमकी
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी भरा मेल आया था. मुंबई के एक स्कूल को ये मेल मिला था और इसमें जलसा पर आत्मघाती हमला करने की चेतावनी दी गई थी. वहीं, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर भी अटैक करने की बात कही थी, जिसके बाद बिग बी की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया था और पिछले हफ्ते उनकी ट्रॉली पर बुलेटप्रूफ शीशे भी देखने के लिए मिले थे, जिसके पीछे वो फैंस से मिलने के लिए आए थे.
अमिताभ बच्चन का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयान’ में नजर आए थे. 33 साल बाद उनकी जोड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए मिली थी. इसके अलावा एक्टर की अपकमिंग फिल्मों में ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’, ‘सेक्शन 84’ और ‘आंखें 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.
















