Image

‘बहुत खराब दिखते हो’, पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पत्रकार पर भड़क गए हैं. एक पत्रकार के ट्रंप से उनकी सेहत के बारे में पूछे जाने पर उन्हें गुस्सा आ गया. उन्होंने उसके लुक्स पर टिप्पणी कर दी. ट्रंप ने कहा, पहले अपनी फिटनेस सुधारो. 

ट्रंप ने अपनी कंसास और आयोवा में होने वाली चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है. रैली रद्द करने के बाद गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसके पीछे की वजह पूछी. पत्रकार ने पूछा कि क्या ट्रंप की तबीयत खराब है इस वजह से उन्होंने रैली को रद्द किया है. ये सवाल सुनकर ट्रंप भड़क गए और उन्होंने बॉडी शेमिंग की.

ट्रंप ने की बॉडी शेमिंग
पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या कई हफ्तों से देशभर में चुनाव प्रचार करने की वजह से उनकी तबीयत ठीक नहीं है? इस पर उन्होंने तुरंत गुस्से में रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, “अरे, ऐसा सवाल पूछने के लिए तुम बीमार हो. तुम बीमार हो.” जब रिपोर्टर ने बताया कि वह रॉयटर्स से है, तो ट्रंप ने आगे कहा, “वैसे, रॉयटर्स बहुत ही घटिया है.

पत्रकार ने सफाई देने की कोशिश की कि वो सिर्फ राष्ट्रपति की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं. मगर ट्रंप ने सवाल का जवाब देने की बजाय उन्हें बॉडी शेम करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं ट्रंप ने उसकी नकल भी की और सवाल भी दोहराया. कहा, इस आदमी को देखो ये बिल्कुल भी फिट नहीं है. 

जब दोबारा ट्रंप की सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है. मैं दो हफ्तों से खुद का ध्यान रख रहा हूं, मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं. इसके बाद उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, तुम घिनौने हो, अपनी फिटनेस सुधारो. बहुत खराब दिखते हो.

बता दें शनिवार को ट्रंप को कंसास के सलीना और दूसरी रविवार को आयोवा के डब्यूक में होनी थी. ट्रंप इस समय मिडटर्म चुनाव के लिए प्रचार में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी ‘खेला’, नेतन्याहू का क्या होगा?



Source link

Related Posts

भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट

भूटान के उत्तरी हिस्से में स्थित शिंताफू झील के फटने से अचानक बाढ़ आ गई. पानी के तेज…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए

इज़राइल में हुए आम चुनावों के नतीजे आने के बाद देश की राजनीति एक बेहद दिलचस्प और जटिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को गंभीर कदाचार के आरोप में…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top