• Home
  • खेल समाचार
  • IND vs NZ 4th T20I Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया, 89 पर गिरा छठा विकेट; तिलक-नमन क्रीज पर
Image

IND vs NZ 4th T20I Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया, 89 पर गिरा छठा विकेट; तिलक-नमन क्रीज पर


भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 इतिहास में उनका सबसे बड़ा टोटल है. ग्लेन फिलिप्स ने 107 रनों की शानदार पारी खेली. भारत को जीतने के लिए 260 रन बनाने हैं.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. टिम सेफर्ट 3 रन बनाकर पहले ही ओवर में मयंक यादव का शिकार हो गए थे. इसके बाद डेरिल मिशेल 24 रन बनाकर आउट हो गए. फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिसे अक्षर पटेल ने तोड़ा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े, पटेल ने एलन (31) को आउट किया. इसके बाद आए बेवॉन जैकब्स 7 रन बनाकर आउट हो गए. 

112 पर 4 विकेट गिरने के बाद आए माइकल ब्रेसवेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया. ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 65 रन बनाए.

ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक, न्यूजीलैंड ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर!

ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में एक और शानदार पारी खेली, उन्होंने शतक जड़ा. फिलिप्स ने 49 गेंदों में 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 107 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए, जो अब टी20 इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टोटल बन गया है.

कैसी रही भारत की गेंदबाजी

मयंक यादव ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जिन्होंने 4 ओवर में 48 रन दिए. सबसे महंगे नितीश कुमार रेड्डी रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 16 की इकॉनमी से 64 रन लुटाए, उनके खाते में 1 विकेट आया. प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन दिए और 1 विकेट लिया. अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 43 रन दिए और 1 विकेट लिया.

भारत की प्लेइंग 11 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर.

सीरीज में अभी तक

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच को भारत ने 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था. दूसरा मैच भी क्राइस्टचर्च में खेला गया, इसमें भी भारत 4 विकेट से ही जीता. वेलिंग्टन में हुए पिछले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. भारत ने 199 के लक्ष्य को 13.2 ओवरों में हासिल कर इतिहास रचा था. चौथे टी20 में भी भारत ने टॉस जीत लिया है. सीरीज के सभी मैचों में श्रेयस अय्यर ने ही टॉस जीता है.



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस किस हद तक बेताब रहते हैं, इसकी झलक न्यूजीलैंड…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

भुवनेश्वर पर भरोसा खत्म, वैभव भी OUT, ईशान किशन की वापसी, चौथे टी20 में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग

भारत ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों में फर्क करना हो, तो हर किसी की अपनी पसंद होती है. कोई…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक तीन मैच…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top