• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ
Image

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ


फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ आज, 2 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है और ये एक कॉमेडी-रोमांस ड्रामा फिल्म है. इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म में प्यार, दोस्ती, परिवार और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लोग किताना पसंद कर रहे हैं. लखनऊ के दर्शकों ने फिल्म का शानदार बताया है.

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’
एबीपी न्यूज संग बातचीत में दर्शक निधी ने कहा, ‘बहुत अच्छी फिल्म है. वीर पड़ाड़िया का रोल भी शानदार है. उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. दर्शक ने फिल्म को 5 में से 5.7 की रेटिंग दी है.’

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ 

दर्शक विनीता ने कहा, ‘मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी. फिल्म में कॉमेडी है. इमोशनल सीन्स है. वीर पहाड़िाया और आफिया सैयद की लव स्टोरी बहुत शानदार लगी.’ वहीं जब दर्शकों से पूछा गया कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और ये फिल्म एक साथ रिलीज हुए इसपर क्या है तो उन्होंने कहा, ‘सही फैसला है मैं तो संतुष्ट हूं. इसमें जो प्रेम कहानी बनाई है वो बहुत अच्छी लगी मुझे.’ उन्होंने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए हैं.

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ

दर्शक स्वास्तिका ने कहा, ‘बेस्ट मूवी है. इसमें एंटरटेनमेंट भी है. वीर पहाड़िाया की परफॉर्मेंस भी शानदार है. वो अपने करियर की परेशनी से जूझ रहे हैं.’ दर्शक ने फिल्म को 5 स्टार दिए.

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ

दर्शक आराध्या ने कहा, ‘वीर पहाड़िाया की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी थी. फिल्म काफी एंटरटेनिंग है. फिल्म को 4.5 रेटिंग दूंगी.’

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ

‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी
बता दें, फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ वीर पहाड़िया विशाल का किरदार निभा रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस आफिया सैयद सुहानी का रोल प्ले कर रही हैं और अपारशक्ति खुराना रणजीत सिंह  के किरदार में नजर आ रहे हैं.

इसकी कहानी की शुरुआत कॉलेज एडमिशन के समय होती है. 23 साल के बीटेक ग्रेजुएट विशाल ठाकुर (वीर पहाड़िया) और सुहानी (आफिया सैयद) की पहली मुलाकात ही नोकझोंक में बदल जाती है. इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं. फिल्म में आगे लव ट्रायंगल भी दिखाया गया है.





Source link

Related Posts

पार्क स्ट्रीट के सिंगर्स के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- ‘हम तो उनके सामने कुछ नहीं’

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति-18’ शो में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. इस शो में…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

मुन्ना भाई-सर्किट की गांधी वाली बातचीत फिर वायरल, संजय दत्त ने शेयर की रील

आपको संजय दत्त की फिल्म का वो सीन तो याद ही होगा, जिसमें मुन्ना भाई कहते हैं, ‘अगर…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Exclusive: ‘बहुत इफैक्ट किया है’, ‘मिर्जापुर’ के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा ‘टाइप कास्ट’ का डर?

‘मसान’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी को आज लोग शोलू…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

‘दृश्यम 3’ के तूफान से डरे आयुष्मान खुराना? दूसरी बार टली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट, अब इस दिन देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट दूसरी बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top