• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मुन्ना भाई-सर्किट की गांधी वाली बातचीत फिर वायरल, संजय दत्त ने शेयर की रील
Image

मुन्ना भाई-सर्किट की गांधी वाली बातचीत फिर वायरल, संजय दत्त ने शेयर की रील


आपको संजय दत्त की फिल्म का वो सीन तो याद ही होगा, जिसमें मुन्ना भाई कहते हैं, ‘अगर कोई आपके एक गाल पर लाफा मारे तो दूसरा गाल भी आगे कर दो.’ इस डायलॉग के जरिए वो समझाते हैं कि ऐसा करने से सामने वाले की नफरत धीरे-धीरे कम हो जाएगी और यही गांधी जी का अहिंसा का रास्ता था. फिल्म में गांधीजी के विचारों को इतने मजेदार तरीके से समझाया गया था कि बात हंसी – मजाक में ही समझ आ जाती है.

गांधी जयंती के अवसर पर संजय दत्त ने एक बार फिर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के कई सीन की क्लिप्स जोड़कर एक रील शेयर की है. इस रील के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी और उनके विचारों को याद किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ मूल्य कभी पुराने नहीं होते.’ उन्होंने सत्य, शांति और करुणा जैसे गांधीजी के विचारों को याद करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं.

2 अक्टूबर को लेकर मुन्ना-सर्किट की मजेदार बातचीत

वीडियो में मुन्ना भाई और सर्किट 2 अक्टूबर को लेकर बात करते नजर आते हैं. मुन्ना पूछता है कि 2 अक्टूबर को क्या है और सर्किट उसे बापू के जन्मदिन के बारे में बताता है. ये बातचीत धीरे-धीरे महात्मा गांधी के विचारों तक पहुंच जाती है.

खास बात ये है कि सीन में गांधीजी की बातें किसी सीरियस स्पीच के जरिए नहीं समझाई गईं. मुन्ना और सर्किट की बातचीत में वही मस्ती, वही मुंबई वाला अंदाज नजर आती है, जो पूरी फिल्म की जान है.

बात अहिंसा पर आती है तो मुन्ना गांधीजी के उस विचार को अपने तरीके से समझाने की कोशिश करता है कि सामने वाला हिंसा करे तो उसका जवाब हिंसा से देने के बजाय शांति का रास्ता अपनाया जाए. यानी बात बड़ी है, लेकिन समझाने वाला अंदाज बिल्कुल मुन्ना भाई वाला.

इन सितारों ने भी गांधी जयंती पर बापू को किया याद

संजय दत्त के अलावा कई और स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की सीख से जुडे पोस्ट शेयर किए. कमल हासन ने लिखा, ‘गांधीजी का संदेश ये नहीं था कि आप बिना सोचे समझे उनकी कही बातों का पालन करें, बल्कि उनका संदेश खुद सोचने पर जोर देता है.’ 

वहीं कबीर बेदी ने साबरमती आश्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनका परिवार फ्रीडम स्ट्रगल से जुड़ा है. उन्होंने अपनी मां फ्रेडा बेदी के योगदान को भी याद किया.

अली फजल ने भी गांधीजी के विचारों को याद करते हुए एक खास ग्राफिक शेयर किया. इस पोस्ट में गांधीजी के तीन बंदरों वाली सीख दिखाई दी. इसके साथ गांधीजी की शिक्षाओं को याद किया.

इसके अलावा, गांधीजी का किरदार पर्दे पर निभा चुके प्रतीक गांधी, रजित कपूर और दर्शन जरीवाला ने भी गांधी जयंती के मौके पर उनके विचारों की आज के दौर में प्रासंगिक बताया.





Source link

Related Posts

लखनऊ के दर्शकों को भा रही ‘प्रेम कीटाणु’, वीर पहाड़िया की एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ आज, 2 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Exclusive: ‘बहुत इफैक्ट किया है’, ‘मिर्जापुर’ के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा ‘टाइप कास्ट’ का डर?

‘मसान’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी को आज लोग शोलू…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

‘दृश्यम 3’ के तूफान से डरे आयुष्मान खुराना? दूसरी बार टली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट, अब इस दिन देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट दूसरी बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top