आईआईटी बॉम्बे में UCEED और CEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई है. CEED के जरिए पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के डिजाइन प्रोग्राम में एडमिशन का रास्ता खुलता है, जबकि UCEED के माध्यम से अंडरग्रेजुएट यानी 4 वर्षीय बी.डेस. प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है. उम्मीदवार संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. दोनों परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है.
UCEED-CEED 2027 की जरूरी तारीख
UCEED और CEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. वही बिना लेट फीस के आवेदन की तारीख 31 अक्टूबर हैं और लेट फीस के साथ आवेदन की तारीख 6 नवंबर है. इसके बाद एडमिट कार्ड 5 जनवरी को जारी किए जाएंगे. वहीं यह परीक्षा 17 जनवरी को सुबह 9 बजे से 12 तक आयोजित होगी. परीक्षा के बाद आंसर की 21 जनवरी को जारी की जाएगी. वहीं आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी होगी. इसके बाद फाइनल आंसर की 30 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, वहीं परीक्षा का रिजल्ट 5 और 6 मार्च को जारी किया जाएगा.
CEED 2027 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
CEED 2027 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो एम.डेस और पीएचडी इन डिजाइन जैसे पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं के बाद कम से कम 3 साल की ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा या पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम होना चाहिए. जो उम्मीदवार जुलाई 2027 तक ऐसे प्रोग्राम की फाइनल एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 10वीं के बाद 5 साल का गवर्नमेंट डिप्लोमा इन आर्ट जुलाई 2027 तक पूरा करने वाले उम्मीदवार CEED के लिए एलिजिबल है. CEED 2027 में शामिल होने के लिए कोई निर्धारित एज लिमिट नहीं है.
ये भी पढ़ें-सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों को कहां मिलेगी नौकरी? जानें राज्यवार कोटा
UCEED 2027 के लिए इन संस्थानों में डिजाइन का मौका
UCEED के लिए 4 वर्षीय बी.डेस. प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. इसके लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी इंदौर, आईआईटी रुड़की और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में एडमिशन का ऑप्शन है. UCEED 2027 के लिए वही एलिजिबल है, जिन्होंने क्लास 12 पहली बार 2026 या 27 में दिया हो. साइंस के साथ कॉमर्स और आर्ट, ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. वहीं उम्मीदवार निर्धारित एज क्राइटेरिया को पूरे करते हो और UCEED अधिकतम दो बार लगातार वर्षों में दे सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाना होगा.
- इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी दर्ज कर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने होंगे.
- अब लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
- इसके बाद एग्जाम सेंटर चुनना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
- लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
ये भी पढ़ें-बारिश के चलते यूपी पुलिस PET की तारीखें बदली, जानें कब होगा एग्जाम?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















