कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. केकेआर को अब आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 27.2 करोड़ रुपये की बचत हुई है. पिछले साल की नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदे गए पथिराना ने केकेआर के लिए सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उनका डेब्यू मैच सिर्फ आठ गेंदों तक ही चला, क्योंकि दूसरे ओवर में ही उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. वह फिट नहीं होने और श्रीलंका से एनओसी मिलने में देरी के चलते देरी से केकेआर में शामिल हुए थे.
दूसरी तरफ मुस्तफिजुर को बीसीसीआई द्वारा टीम से मुक्त करने का निर्देश दिए जाने के बाद पूरे सीजन में खेलने का मौका ही नहीं मिला. यह निर्देश भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक तनाव के मद्देनजर दिया गया था, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा. हालांकि, केकेआर ने कैमरून ग्रीन को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है, जिन्हें उन्होंने पिछले साल 25.2 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा था. ग्रीन ने धीमी शुरुआत के बावजूद सीजन में 145.70 के स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए, लेकिन सीजन के शुरुआती दौर में उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं मिली थी.
केकेआर ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. केकेआर ने आगामी सीजन से पहले मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, आकाशदीप, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा और सिसोदिया को टीम से बाहर कर दिया है.
KKR की रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, आकाशदीप, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा और सिसोदिया
KKR के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट- अंगकृष रघुवंशी, प्रशांत सोलंकी, टिम सीफर्ट, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, रोवमैन पॉवैल, हर्षित राणा, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, मनीष पांडे और सुनील नरेन
𝐓𝐇𝐄 𝐊𝐍𝐈𝐆𝐇𝐓𝐒 𝐖𝐇𝐎 𝐒𝐓𝐀𝐘. 𝐓𝐇𝐄 𝐋𝐄𝐆𝐀𝐂𝐘 𝐆𝐎𝐄𝐒 𝐎𝐍 💜 Next Stop: #TATAIPL Auction 📍 https://t.co/74wdQ2aaKb
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 17, 2026
यह भी पढ़ें-















