Image

SSC जेई से CHSL की परीक्षा तारीख जारी, जानें कब होंगे एग्जाम


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 के अंत में होने वाले तीन बड़ी परीक्षाओं की तारीख को लेकर अपडेट जारी कर दिया है. आयोग ने जूनियर इंजीनियर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी सीएचएसएल परीक्षा का प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया है. इन तीनों परीक्षाओं का आयोजन नवंबर और दिसंबर 2026 के दौरान किया जाएगा.

एसएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी. आयोग ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह तारीख की फिलहाल प्रस्तावित है. परीक्षा से जुड़ी अंतिम तारीख के लिए उम्मीदवारों को एसएससी के ऑफिसियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी.

SSC JE के पेपर-1 की परीक्षा नवंबर में

एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जामिनेशन 2026 का पेपर 1 सबसे पहले आयोजित किया जाएगा. इसके लिए परीक्षा की अवधि 2 नवंबर से 6 नवंबर तय की गई है. जेई पेपर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और उम्मीदवारों को उनके परीक्षा तारीख, शिफ्ट और केंद्र से जुड़ी जानकारी एसएससी के माध्यम से दी जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आयोग की ओर से जारी होने वाले नोटिस भी चेक करते रहने की सलाह दी गई है.

दिल्ली पुलिस SI और CAPF परीक्षा 20 नवंबर से

जेई के पास सब इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस फोर्स एग्जामिनेशन 2026 आयोजित होगी. एसएससी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच होगी. यह परीक्षा भी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी.

CHSL टियर-1 परीक्षा नवंबर से

एसएससी के नए शेड्यूल में कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन 2026 लेवल 1 की तारीख भी घोषित की गई है. सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने का प्रस्ताव है. सीएचएसएल की भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें-IIT-IIM में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, 93% छात्रों को मिला प्लेसमेंट

SSC जेई में 1748 पदों की भर्ती

एसएससी जेई 2026 भर्ती के तहत 1748 संभावित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इनमें जूनियर इंजीनियर के साथ साइंटिफिक असिस्टेंट से जुड़े पद शामिल है. भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है. जेईई पेपर 1 में 200 सवाल और 200 अंक होंगे. इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंजीनियरिंग से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा और गलत उत्तर प्रदेश 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.

तारीखों में भी हो सकता है बदलाव

एसएससी ने साफ किया है कि जारी की गई तारीख की प्रस्तावित है. वहीं परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था इसमें जरूरत के अनुसार में बदलाव कर सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को केवल शेड्यूल जारी होने के बाद ही अंतिम परीक्षा कार्यक्रम नियमित रूप से विकसित करते रहने की सलाह दी गई थी.

ये भी पढ़ें-सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों को कहां मिलेगी नौकरी? जानें राज्यवार कोटा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

आईआईटी बॉम्बे में UCEED और CEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों परीक्षाओं के…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी

बिहार में प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट

नीट सुपर स्पेशलिटी 2025 काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र

भारत की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी दुनिया के सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल है. करीब 25 लाख…

ByByPUJA KUMARI Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top