• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स: 45 मिनट की देरी से शुरू होगा भारत और चीन का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
Image

एशियन गेम्स: 45 मिनट की देरी से शुरू होगा भारत और चीन का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप


2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार को भारत और चीन के बीच महिला हॉकी का फाइनल खेला जाना है. यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होना था, लेकिन अब यह मैच 45 मिनट की देरी से शुरू होगा. इसके पीछे की वजह जान आप सिर पकड़ लेंगे. 

भारत और चीन के बीच एशियन गेम्स महिला हॉकी फाइनल 45 मिनट देरी से शुरू होगा, क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई हैं. एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में एक हादसे की वजह से यह जाम लगा है. हालांकि इस हादसे का टीम बसों से कोई लेना-देना नहीं था. इस जाम की वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देर से पहुंचेंगे. 

भारत और चीन का यह गोल्ड मेडल मैच अब भारतीय समय के अनुसार दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा. टीम इंडिया से गोल्ड मेडल की उम्मीद है. मैच स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होना था, लेकिन अब 7:45 से शुरू होगा. भारत के टाइम की बात करें तो यह मुकाबला शाम 4:15 बजे से शुरू होगा.

भारत के लिए शानदार गुजर रहा आज का दिन 

जापान में खेले जा रहे 2026 एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार बीत रहा है. बॉक्सर अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसॉन्ग को 4-0 से मात दी. भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने 2026 एशियन गेम्स में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता है. गोल्ड मेडल के मुकाबले में सुजीत ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव के खिलाफ शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 10-9 से रोमांचक जीत दर्ज की. 

परवीन हुड्डा और लवलीना ने भी गोल्ड मेडल जीता. आर्चरी में भारत की महिला टीम ने इतिहास रचा है. भारतीय टीम ने साउथ कोरिया की बादशाहत खत्म करते हुए एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता. वहीं मिक्स्ड रिकर्व टीम भी सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही. पुरुष रिकर्व टीम ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया. अब भारतीय महिला हॉकी टीम से भी देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- 

सुजीत ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, जीता गोल्ड मेडल; चंद मिनट में ओलंपिक चैंपियन को किया ढेर



Source link

Related Posts

काशी का नया स्टेडियम, 25 मिनट में सूख जाएगा पूरा मैदान; भगवान शिव की थीम पर तैयार

भगवान शिव की नगरी वाराणसी के गंजारी में नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया गया है. मैदान की…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

16 बाउंड्री, 282 का स्ट्राइक रेट, फिर गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला; वापसी का ठोका दावा

भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Absolute Cinema: आखिरी गेंद पर चाहिए 12 रन, ‘नो-बॉल’ पर गया चौका, फिर जो हुआ; VIDEO

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तो आपने काफी थ्रिलर मैच देखे होंगे. हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top