• Home
  • खेल समाचार
  • ‘मैं रो रहा था…’, IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
Image

‘मैं रो रहा था…’, IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल


ध्रुव जुरेल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थन रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जो अब भारतीय टीम में भी अपनी खास जगह बना चुके हैं. उन्होंने बताया कि जब उनके नाम पर पहली बार फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई, तब उनकी आंखों से आंसू निकल गए. उन्होंने सोचा कि अब मैं अपने रिश्तेदारों को इसके बारे में बताऊंगा, जो  मुझसे पूछा करते थे कि तुम IPL कब खेलोगे.

आकाश चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में ध्रुव जुरेल ने उस रिएक्शन के बारे में बताया, जो उनका IPL में पहली बार चुने जाने पर था. बता दें कि राजस्थान ने उन्हें 2022 में उनके बेस प्राइस पर खरीदा था. वह ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे, उनका नाम आया लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया. फिर जब दूसरी बार उनका नाम पुकारा गया, तब राजस्थान ने बोली लगाई.

ध्रुव जुरेल ने क्या कहा

राजस्थान ने उन्हें उनके बेस प्राइस (20 लाख रुपये) पर खरीदा था. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वह रो पड़े थे. उन्होंने कहा, “पहली बार मेरा नाम आया तो किसी टीम ने बोली नहीं लगाई. दूसरी बार मेरा नाम आया तो राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई, मेरी आंखों में आंसू आ गए, मैं रो रहा था. मेरे रिश्तेदार भी ये नहीं पूछते थे कि तुम देश के लिए कब खेलोगे, वे बस यही पूछते थे कि IPL में कब खेलोगे. मैंने सिलेक्शन होने के बाद यही सोचा कि अब अपने रिश्तेदारों को बताऊंगा कि मैं अब आईपीएल में खेलूंगा.”

जुरेल ने इस इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की, जो IPL में उनके साथ खेलते हैं. उन्होंने कहा कि, ‘वैभव तारीफ के योग्य काम कर रहे हैं, जो वो कर रहे हैं वो सोचा नहीं जा सकता. सच कहूं तो उनसे जलन नहीं है, तुलना भी किस वजह से करें? वो समझ पाना मुश्किल है जो वो कर रहे हैं, तुलना तब होगी जब आप सोचो कि आप भी उनके जैसा कर सकते हो. वह शानदार हैं, उनमे बहुत टैलेंट है.’

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया



Source link

Related Posts

एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट में लीग स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं. अब क्वार्टर फाइनल…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

बारिश से रद्द होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे, मौसम को लेकर आया अपडेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार, 27 सितंबर से होगी. पहला…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

गिल और जायसवाल करेंगे ओपनिंग? पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? क्या विराट कोहली पहले वनडे में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top