हार्दिक पांड्या वापसी के करीब थे, वह 6 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुने गए थे. लेकिन कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में उनकी वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है, ऐसे में अब बहुत कम संभावना है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी खेल पाएंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने इस हफ्ते की शुरुआत में दाहिनी पिंडली (shin) में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद नए सिरे से स्कैन हुए. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें और आराम करने की सलाह दी है. पिंडली की बार-बार होने वाली समस्या को लेकर वह पिछले कई समय से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेहनत कर रहे थे.
पिंडली की समस्या के कारण ही हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए नहीं चुना गया था. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एशियन गेम्स के लिए देरी से चुनने पर भी विचार चल रहा था, लेकिन उसी समय ऐसी घटनाएं हुईं.
जब हार्दिक को 6 अक्टूबर से शुरू हो रही इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए चुना गया था, तब माना जा रहा था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं. लेकिन अब अगले 10 से 15 दिन तक वह कोई शारीरिक गतिविधि नहीं कर पाएंगे, ऐसे में बहुत कम संभावना है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में चुना जाए.
टी20 के बाद होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम चुनते हुए चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को लेकर सावधानी बरतेंगे. स्टार ऑलराउंडर की वापसी को लेकर मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से वह बहुत महत्वपूर्ण प्लेयर हैं.
कौन होगा हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट?
बीसीसीआई की ओर से हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैचों के लिए इंडिया ए टीम में हार्दिक की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया जा सकता है, वह अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल हुए चोटिल, कोहनी पर लगी सिराज की गेंद; क्या खेल पाएंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे?
















