• Home
  • खेल समाचार
  • अभ्यास में विराट कोहली को क्यों आया गुस्सा? वीडियो हुआ वायरल
Image

अभ्यास में विराट कोहली को क्यों आया गुस्सा? वीडियो हुआ वायरल


भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया गुरुवार से यहां अभ्यास कर रही है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, ऐसे ही एक वीडियो में कोहली स्टाफ मेंबर से बहस करते हुए दिख रहे हैं. उनका एक और वीडियो आया है, जिसमें वह शुभमन गिल संग मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.

वायरल वीडियो में विराट कोहली फील्डिंग के अभ्यास के समय रोहित शर्मा, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल  के साथ खड़े हैं. इस दौरान वह टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से कुछ कहते हुए उनके पास जाते हैं. स्टाफ सदस्य एक बोर्ड लेकर उनके पास आता है, कोहली उसमें कुछ दिखाकर उनसे बहस करते हैं. ऐसा नजर आ रहा है कि फील्डिंग के दौरान कुछ टास्क दिया गया हो, जिसके स्कोर उस बोर्ड पर लिखे गए होंगे और कोहली उसी को लेकर कुछ कह रहे होंगे.

विराट कोहली चाहे फील्डिंग करे या बैटिंग, वह उसमें बहुत इन्वॉल्व रहते हैं. हालांकि ये बहस सीरियस नहीं थी, वह मजाक में कुछ बोल रहे थे.

 

शुभमन गिल को लगी चोट

शुक्रवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल को सिराज की एक गेंद लग गई थी. कोहनी में गेंद लगने के बाद उन्होंने अभ्यास रोक दिया था. 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.

भारतीय वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर.

यह भी पढ़ें- कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास





Source link

Related Posts

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, वापसी पर लगा ब्रेक; न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना भी मुश्किल

हार्दिक पांड्या वापसी के करीब थे, वह 6 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Asian Games 2026 Day 8 Live Update: सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर, भारत को 24वां मेडल

2026 एशियन गेम्स में आज 26 सितंबर को आठवां दिन है. आज भारत के एथलीट 15 अलग-अलग खेलों…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत में कैरेबियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एशियन गेम्स: कबड्डी में 2 मेडल कंफर्म, भारत को मिल सकते हैं दो और गोल्ड

2026 एशियन गेम्स में अब तक (खबर लिखे जाने तक) भारत ने 19 मेडल जीत लिए हैं. इसमें…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top