• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘तम्मा-तम्मा’ से ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ तक, झूमने पर मजबूर कर देते हैं बप्पी लहरी के ये गाने
Image

‘तम्मा-तम्मा’ से ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ तक, झूमने पर मजबूर कर देते हैं बप्पी लहरी के ये गाने


बप्पी लहरी हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज सिंगर और संगीतकार थे. उनके गानों में एक अलग बात हुआ करती थी जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती थी. कहा जाता है कि भारत में पॉप और डिस्को संगीत की शुरुआत उन्होंने ही की थी. बप्पी को ‘डिस्को संगीत का जनक’ और डिस्को किंग भी कहा जाता था. आज इस दिग्गज म्यूजिक हस्ती की बर्थ एनिवर्सरी है.

3 साल की उम्र में सीखा तबला बजाना

बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाह‍िड़ी था. उनका जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. उनके माता और पिता दोनों संगीत जगत से जुड़े हुए थे. बप्पी के पिता अपरेश लाहिड़ी बंगाली सिंगर थे और मां बांसरी लाहिड़ी संगीतकार रहीं. शुरू से ही उनका संगीत के प्रति झुकाव रहा. इसके चलते महज तीन साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था. 

बप्पी दा के सदाबहार गाने

हिंदी सिनेमा में बप्पी को पहली बड़ी और ख़ास पहचान साल 1975 की फिल्म ‘जख्मी’ के गाने ‘जलता है जिया मेरा भीगी-भीगी रातों में’ से मिली थी. इसे आशा भोसले और किशोर कुमार ने गाया था, जबकि बप्पी ने इसमें संगीत दिया था.

बप्पी दा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने संगीत से हर किसी का दिल जीता. संगीतकार होने के अलावा कई मौकों पर वो बतौर गायक भी लोगो के दिलों पर राज करने में कामयाब हुए. बप्पी लहरी ने ‘पग घुंघरू बांध’, ‘हिम्मतवाला’, ‘तोहफ़ा’, ‘याद आ रहा है’, ‘यार बिना चैन कहां रे’, ‘तेरे बिना जग’, ‘आई एम ए डिस्को डांसर’, ‘ऊ ला ला’, ‘तूने मारी एंट्रियां’, ‘तम्मा तम्मा’, ‘इंतहा हो गई इंतज़ार की’ और ‘चलते चलते’ सहित कई बेहतरीन गाने दिए. कई गानों के लिए उन्होंने म्यूजिक तैयार किया तो कई गानों को अपनी आवाज दी.

2022 में छोड़ दी थी दुनिया

बप्पी लहरी की पर्सनल लाफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद साल 1977 में चित्रानी लहरी से शादी की थी. शादी के बाद कपल ने एक बेटी रीमा लहरी और एक बेटे बप्पा लहरी का वेलकम किया. दोनों ही म्यूजिक से जुड़े हुए हैं. बता दें कि बप्पी का 15 फरवरी 2022 को निधन हो गया था. 



Source link

Related Posts

‘वो किलर लगते हैं’, अमित साध को लेकर क्यों बोले ‘प्रताप’ के डायरेक्टर? | Exclusive Interview

अमित साध और ईशा देओल की फिल्म ‘प्रताप’ को ‘रामायण’ की तबाही के बीच रिलीज किया गया था.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

शाहरुख खान से 3 गुना ज्यादा अमीर हैं भूषण कुमार, जानें कहां-कहां से कमाते हैं बेशुमार पैसा?

भूषण कुमार आज 49 साल के हो चुके हैं. उनका जन्म गुलशन कुमार और सुदेश कुमारी के घर…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘रामायण’ ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ यूं तो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है लेकिन अब इसकी कमाई में…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Yeh Prem Mol Liya X Review Out: आयुष्मान की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने छुआ दर्शकों का दिल, बोले-‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’

 आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top