Image

‘उनके पास आखिरी मौका, वरना पिकएक्स माउंटेन पर हमला तय’, ईरान को ट्रंप की चेतावनी


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के साथ देश के टकराव में एक नए तनाव का संकेत देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सेना कोई कदम उठाती है, तो वह निश्चित रूप से पिकएक्स माउंटेन पर हमला करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि वहां कोई वास्तविक गतिविधि” नहीं हो रही है तो अमेरिका उन्हें समझदारी दिखाने का एक मौका देने की कोशिश कर रहा है.

फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास से अमेरिकी सैन्य कर्मियों के साथ थैंक्सगिविंग पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “उनकी सेना पूरी तरह तबाह हो चुकी है. उनकी वायु सेना खत्म हो गई है. उनकी नौसेना भी खत्म हो गई है. जिन परमाणु ठिकानों को हमने नष्ट कर दिया था उनका वो कुछ भी नहीं कर पाए हैं. अगर हम कोई कदम उठाते, तो हम निश्चित रूप से ‘पिकएक्स माउंटेन’ (Pickaxe Mountain) पर हमला करते, लेकिन हमें वहां कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिली है.”

ईरान के पास हैं ऐसी मिसाइल
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो यूरोप तक पहुंच सकती हैं साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में शांति न होने से परमाणु तबाही हो सकती है. ट्रंप ने कहा, “उनके पास यूरोप तक पहुंचने की क्षमता ह.; वे हम तक तो नहीं पहुंच सकते लेकिन यूरोप तक पहुंचने की क्षमता उनमें जरूर है. ऐसी स्थिति में, ईरान इजराइल और मध्य पूर्व के अन्य देशों पर परमाणु हथियार दाग सकता है, जिससे भारी परमाणु तबाही मच सकती है.”

ईरानी नेताओं का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं उन्हें जान गया हूं, और सच कहूं तो वे पागल हैं. वे पूरी तरह पागल हैं. इसीलिए हम उन्हें परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे.”

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच टकराव को सुलझाने की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. मध्यस्थों के जरिए बातचीत जारी रहने के बावजूद, कोई ठोस समाधान निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: परिसीमन बिल ला रही सरकार, संसद सत्र में मचेगा बवाल, विपक्ष का प्लान क्या? CJP भी फायर



Source link

Related Posts

US एयरफोर्स के क्लाउड सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध, रडार और मिसाइल डेटा लीक होने का खतरा

अमेरिकी वायुसेना के प्रमुख क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म ‘क्लाउड वन’ (Cloud One) में हैकर्स ने सेंध लगा दी है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘बाल भी बांका हुआ तो…’ शेख हसीना के वापसी के ऐलान पर बांग्लादेश को अमेरिका का दोटूक मैसेज

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी से पहले अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘दिल्ली ने बंगालियों की मदद नहीं की’, एहसान फरामोश बांग्लादेशी नेता, PAK जाकर उगला जहर

बांग्लादेशी संसद के स्पीकर हफीज उद्दीन अहमद ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ जहर उगला.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Explained: IBM का भारतीयों को 3 हफ्ते का अल्टीमेटम! आखिर क्यों टूटा मुसीबतों का पहाड़?

अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन में H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

पाकिस्तान की हरकतें बेनकाब, भारतीय नामों से फर्जी अकाउंट बनाकर तनाव फैलाने की कोशिश

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से छद्म भारतीय नाम का प्रयोग कर बड़े पैमाने पर डिजिटल दुष्प्रचार…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अमेरिका ने लगाया टैरिफ तो गुस्से में चीन, बोला- ‘गलत कदम वापस लो, वरना करेंगे कार्रवाई’

अमेरिका की ओर से नए टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर चीन ने कड़ा विरोध जताया है. चीन ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Explained: US के 25% टैरिफ को भारत कैसे कम करेगा? लेकिन पाकिस्तान लिस्ट से बाहर क्यों

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार को हिला दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

26/11 के 18 साल: मुंबई हमले के पीछे ISI, आतंकी नेटवर्क की कहानी हेडली-कसाब की जुबानी

भारत के इतिहास के सबसे भयावह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले यानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

बच्ची संग खेलती दिखीं सीनेटर, ऑस्ट्रेलियन संसद का मजेदार VIDEO वायरल

ऑस्ट्रेलिया की संसद से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top