• Home
  • खेल समाचार
  • ENG vs AUS 3rd T20 Highlights: तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Image

ENG vs AUS 3rd T20 Highlights: तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त


गाबा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से बुरी तरह हराया. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी थी. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बुरी नहीं हुई थी. टीम 5 ओवरों में 50 से अधिक रन बना चुकी थी, सिर्फ 1 विकेट गिरा था. फिर जैमी ओवरटन ने गेंद से कहर बरपाया, जिसका नतीजा ये हुआ कि पूरी ऑस्ट्रेलिया 108 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड को 93 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 8.5 ओवरों में हासिल कर जीत दर्ज की.

109 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा था, फिल साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. अगले ही ओवर में बारिश ने खलल डाला, तो मैच रोक दिया गया. फिर जब शुरू हुआ तो ओवर भी कटे और लक्ष्य भी कम हो गया. डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को जीतने के लिए 16 ओवर में 93 रन का लक्ष्य मिला.

अनेउरिन डोनाल्ड ने 13 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए. जॉर्डन कॉक्स ने 14 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए. हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर आउट हुए थे. इंग्लैंड ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत से इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. बता दें कि सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जिसके बाद ब्रूक एंड टीम लगातार 2 मैच जीत चुकी हैं.

जैमी ओवरटन ने लिए 5 विकेट, मिला POTM अवार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 108 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. हालांकि टीम को स्टार्ट अच्छा मिला था. 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 55 रन था. फिर जैमी ओवरटन ने गेंद से कहर बरपाया, जिन्होंने 4 ओवरों में 12 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह टी20 इंटरनेशनल में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं. उनके आलावा लियाम डॉसन ने अच्छी गेंदबाजी की, जिन्होंने दोनों ओपनर्स समेत कुल 3 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी के सवाल पर दिया जवाब, टेस्ट रिटायरमेंट की वजह भी बताई



Source link

Related Posts

AUS vs ENG: जैमी ओवरटन ने रचा इतिहास, T20I में 5 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने

जैमी ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐतिहासिक स्पेल डाला, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 12…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

मुंबई इंडियंस ने किया आधिकारिक ऐलान, IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा बने कप्तान

मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है. फ्रेंचाइजी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, 86 रन से दर्ज की शानदार जीत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने जीत का ‘सिक्स’ लगा दिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Vaibhav Suryavanshi Prediction 2027: वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे बड़े रिकॉर्ड या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? क्या कहती है कुंडली

Vaibhav Suryavanshi Kundli 2027: जिस उम्र में युवा क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने का सपना देखते…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली स्टेडियम में कल यानी शुक्रवार, 27 नवंबर से खेला जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Exclusive: वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप्स’, Nvidia के सीईओ का आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

वैभव सूर्यवंशी की 204 रनों की ऐतिहासिक पारी को लेकर चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. कुछ महीनों में वह जितने रिकॉर्ड बना चुके…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

5:45 का रोहित शर्मा से है कोई कनेक्शन? MI कल करेगी नए कप्तान का ऐलान

मुंबई इंडियंस शुक्रवार, 27 नवंबर को IPL 2027 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा करेगी. एमआई ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top