• Home
  • खेल समाचार
  • मुंबई इंडियंस ने किया आधिकारिक ऐलान, IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा बने कप्तान
Image

मुंबई इंडियंस ने किया आधिकारिक ऐलान, IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा बने कप्तान


मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है. फ्रेंचाइजी ने आज 5 बजकर 45 मिनट पर इसकी आधिकारिक घोषणा की. रोहित 2013 में पहली बार एमआई के कप्तान चुने गए थे, जिसके बाद उन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. 2024 से पहले टीम ने उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब में चले गए हैं.

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहला खिताब साल 2013 में जिताया था. इसके बाद 2023 तक वह फ्रेंचाइजी के कप्तान रहे, इस बीच टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता. जब उन्हें कप्तानी से हटाया गया था, तब भी काफी विवाद हुआ था. मुंबई के फैंस इससे नाखुश थे, यहां तक कि स्टेडियम में भी पांड्या के प्रति विरोध देखने को मिला.

2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान, यानी सबसे नीचे रही. 2025 में टीम तीसरे स्थान पर रही, लेकिन क्वालीफायर-2 हार गई. पिछले संस्करण एक बार फिर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, टीम नौवें स्थान पर रही. 14 में से टीम ने 10 मैच हारे. नतीजा ये हुआ कि पांड्या और एमआई के रास्ते अलग-अलग हो गए. इसके बाद टीम को नए कप्तान की तलाश थी. फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित के साथ गई है.

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसमें ट्रेड के जरिए आए अर्शदीप सिंह भी हैं.

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नम धीर, अश्वनी कुमार, कोर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, क्विंटन डिकॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन).



Source link

Related Posts

AUS vs ENG: जैमी ओवरटन ने रचा इतिहास, T20I में 5 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने

जैमी ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐतिहासिक स्पेल डाला, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 12…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

ENG vs AUS 3rd T20 Highlights: तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

गाबा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से बुरी तरह हराया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, 86 रन से दर्ज की शानदार जीत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने जीत का ‘सिक्स’ लगा दिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Vaibhav Suryavanshi Prediction 2027: वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे बड़े रिकॉर्ड या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? क्या कहती है कुंडली

Vaibhav Suryavanshi Kundli 2027: जिस उम्र में युवा क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने का सपना देखते…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली स्टेडियम में कल यानी शुक्रवार, 27 नवंबर से खेला जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Exclusive: वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप्स’, Nvidia के सीईओ का आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

वैभव सूर्यवंशी की 204 रनों की ऐतिहासिक पारी को लेकर चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. कुछ महीनों में वह जितने रिकॉर्ड बना चुके…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

5:45 का रोहित शर्मा से है कोई कनेक्शन? MI कल करेगी नए कप्तान का ऐलान

मुंबई इंडियंस शुक्रवार, 27 नवंबर को IPL 2027 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा करेगी. एमआई ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top