• Home
  • खेल समाचार
  • मुंबई इंडियंस से लेकर आरसीबी, IPL 2027 की 7 टीमों के कप्तान कंफर्म, 3 कर रही है तलाश
Image

मुंबई इंडियंस से लेकर आरसीबी, IPL 2027 की 7 टीमों के कप्तान कंफर्म, 3 कर रही है तलाश


आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने की 16 तारीख को गोवा में है, जिससे पहले सभी 10 टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी हैं. 7 टीमों के कप्तान लगभग कंफर्म हैं. 3 टीमों के कप्तानों की स्थिति साफ नहीं है, इसमें दिल्ली कैपिटल्स भी है. पिछले सीजनों में कमान संभाल रहे अक्षर पटेल टीम में रिटेन किए गए हैं, लेकिन ऋषभ पंत के लौट आने से ये सवाल उठ गया है कि कप्तान कौन होगा? 27 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया है.

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 2024 संस्करण से पहले कप्तानी से हटा दिया था. रोहित अपनी कप्तानी में एमआई को 5 आईपीएल ट्रॉफी जितवा चुके हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता था. 2025 के बाद फिर 2026 में भी पाटीदार ने आरसीबी को चैंपियन बनाया. अब उन्हें हटाए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता.

चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी कुछ समय से इसलिए खेल रहे थे, ताकि उनके मैदान पर रहते नए कप्तान को तैयार किया जा सकते. अब धोनी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं, जो धोनी के रहते तैयार हुए. संजू सैमसन के आने से ये बहस छिड़ी थी कि क्या गायकवाड़ को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन पिछले साल संजू भी गायकवाड़ की कप्तानी में खेले थे.

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया था, जिसके बाद गिल टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान चुने गए. उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं है. गिल ही आईपीएल 2027 में गुजरात के कप्तान होंगे.

पंजाब किंग्स

हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में आ गए हैं. ऐसे में सवाल उठा था कि क्या पांड्या कप्तान होंगे? लेकिन खुद पांड्या ने स्पष्ट कर दिया था कि श्रेयस अय्यर ही कप्तान रहेंगे.

राजस्थान रॉयल्स

पिछले संस्करण संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया था. वह युवा हैं, और भविष्य को देखते हुए ही उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था. लगभग तय है कि वही कप्तान रहेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद

पैट कमिंस कंफर्म कर चुके हैं कि वह आईपीएल 2027 खेलने के लिए भारत आएंगे, चाहे वह हाफ सीजन के लिए आए. ऐसे में वही कप्तान रहेंगे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कमान संभाल सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल ने पिछले साल कप्तानी की थी, लेकिन अब ट्रेड के जरिए उनके पूर्व कप्तान ऋषभ पंत टीम में लौट आए हैं. कोचिंग स्टाफ में भी कई बदलाव हुए हैं. सौरव गांगुली हेड कोच और युवराज सिंह बैटिंग कोच बनाए गए हैं. दिल्ली के कप्तान की स्थिति स्पष्ट नहीं है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे ने पिछले संस्करण केकेआर की कप्तानी की थी. वह संन्यास ले चुके हैं. केकेआर ने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है. रिंकू सिंह प्रबल दावेदार हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स

ऋषभ पंत के जाने के बाद लखनऊ ने भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है.



Source link

Related Posts

‘मैं IPL 2027 की चुनौतियों के लिए तैयार हूं…’, कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान

मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2027 में कप्तान होंगे.…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

बुमराह ने ठुकराया रोहित शर्मा के डिप्टी बनने का प्रस्ताव, रिपोर्ट में खुलासा

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बन दिया है. उन्हें 2023 के बाद कप्तानी से…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

कौन है IPL का सबसे सफल कप्तान, कितने नंबर पर हैं रोहित शर्मा? देखें टॉप-4 लिस्ट

रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को कप्तान…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को दी मात

पाकिस्तान-ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स की दूसरी फाइनलिस्ट बन गई है. टीम ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top