• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Yeh Prem Mol Liya X Review Out: आयुष्मान की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने छुआ दर्शकों का दिल, बोले-‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’
Image

Yeh Prem Mol Liya X Review Out: आयुष्मान की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने छुआ दर्शकों का दिल, बोले-‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’


 आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस फिल्म के ट्रेलर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. वहीं इसके गाने भी चार्ट बस्टर में छाए हुए हैं. ऐसे मे ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर काफी उम्मीदें हैं. इन सबके बीच फिल्म को सोशल मीडिया पर शानदार रिव्यू मिले हैं. जानते हैं सूरज बड़जात्या निर्देशित ये फिल्म लोगों को कैसी लगी है? 

‘ये प्रेम मोल लिया’ का फर्स्ट रिव्यू
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है. ‘एक्स’ (ट्विटर) पर उन्होंने फिल्म की इमोशनल कहानी, फैमिली वैल्यूज, स्टार कास्ट की एक्टिंग और म्यूजिक की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है.

फिल्म को पारंपरिक ‘राजश्री’ स्टाइल की कहानी कहने के तरीके की वापसी बताते हुए, तरण आदर्श ने लिखा, “सादगी, ईमानदारी, पवित्रता, अच्छाई और परंपराएं… सूरज बड़जात्या ने ये प्रेम मोल लिया में राजश्री के अंदाज को बहुत खूबसूरती से अपनाया है… यह फिल्म एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है , इमोशंस की ताकत को कभी कम मत समझिए!”

 

सामाजिक नियमों को चुनौती देने वाली है कहानी
तरन आदर्श ने आगे लिखा,”ऐसे समय में जब ‘इवेंट फिल्में’ सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं, तब आती है ये प्रेम मोल लिया. एक ऐसी फिल्म जो आपको आपकी जड़ों, संस्कारों, हमें आपस में जोड़ने वाली भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत की याद दिलाती है. साथ ही, ये प्रेम मोल लिया का नजरिया प्रोग्रेसिव है…

यह बदलते रिश्तों को दिखाती है और साझेदारी, समानता और आपसी समझ के बारे में एक जरूरी मैसेज देती है. सूरज बड़जात्या की बाकी फिल्मों की तरह, इसमें भी एक बड़ा परिवार, शादी-ब्याह का जश्न, गाने, रोमांस और उतार-चढ़ाव हैं… लेकिन, इन सबके साथ-साथ इसमें एक ऐसी कहानी भी है जो लीक से हटकर है और सामाजिक नियमों को चुनौती देने की हिम्मत रखती है.” उन्होंने फिल्म के सेकंड हाफ को ज्यादा बेहतर बताया उन्होंने हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की खूब तारीफ की और आयुष्मान खुराना, शरवरी और बाकी कलाकारों की एक्टिंग की भी काफी सराहना की है. 

आखिर में उन्होंने लिखा, “सिंपल शब्दों में कहें तो, ‘ये प्रेम मोल लिया’ राजश्री के अंदाज वाली एक साफ-सुथरी, भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली फैमिली फिल्म है… यह फिल्म धीरे-धीरे आपको बांध लेती है, और पूरी तरह से अपनी पकड़ बना लेती है!”

‘ये प्रेम मोल लिया’ को दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिव्यू
वहीं एक यूज़र ने लिखा, “ये प्रेम मोल लिया देख ली, यह एक अच्छी फ़िल्म है. मुझे लगता है कि यह अपर-मिडिल क्लास और अमीर परिवारों के दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगी.” उन्होंने आगे कहा, “मेरी बस एक ही शिकायत है कि इसमें रोमांस बहुत जल्दबाजी में लगता है… आयुष्मान का किरदार शरवरी के किरदार को शादी के लिए उसी दिन प्रपोज कर देता है, जिस दिन उनकी पहली बार असल बातचीत होती है… कुल मिलाकर… यह एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है.”

 

एक और ने लिखा, “दिल को छू लेने वाली (4/5) भावनाओं, संस्कारों, रोमांस और मजबूत पारिवारिक मूल्यों से भरपूर, पूरे परिवार के साथ देखने लायक एक बेहतरीन फिल्म, सूरज ने एक खूबसूरत फिल्म पेश की है. आयुष्मान खुराना और शरवरी ने अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस किया है.”

 

‘ये प्रेम मोल लिया’ की कहानी
‘ये प्रेम मोल लिया’ की कहानी प्रेम मिश्रा (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिशियर है. उसे पूर्वा सोलंकी (शरवरी) से प्यार हो जाता है, जो एक रिपोर्टर है. पूर्वा शादी के बाद भी अपना पुश्तैनी घर और उन छह महिलाओं को छोड़ने से इनकार कर देती है, जिनकी वह देखभाल करती है.

ऐसे में प्रेम सुझाव देता है कि वह और उसका पूरा परिवार ही पूर्वा के घर में आकर रहने लगें. यह फैसला पारंपरिक पारिवारिक रीति-रिवाजों को चुनौती देता है और दो बिल्कुल अलग-अलग परिवारों को एक ही छत के नीचे ले आता है.



Source link

Related Posts

‘रामायण’ ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ यूं तो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है लेकिन अब इसकी कमाई में…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अब कहां हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति? 30 साल बड़े डायरेक्टर से की शादी, शाहरुख खान को जड़ा था तमाचा

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 34 साल हो चुके हैं. 90…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Gunmaaster G9 First Review: एक्शन और सरप्राइज की भरमार, इमरान हाशमी की ये फिल्म भी है ब्लॉकबस्टर

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Eetha Promotion: जयपुर में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की ग्रैंड एंट्री, विंटेज कार से पहुंचे राजमंदिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ये 2026…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top