• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शाहरुख खान से 3 गुना ज्यादा अमीर हैं भूषण कुमार, जानें कहां-कहां से कमाते हैं बेशुमार पैसा?
Image

शाहरुख खान से 3 गुना ज्यादा अमीर हैं भूषण कुमार, जानें कहां-कहां से कमाते हैं बेशुमार पैसा?


भूषण कुमार आज 49 साल के हो चुके हैं. उनका जन्म गुलशन कुमार और सुदेश कुमारी के घर 27 नवंबर 1977 को मुंबई में हुआ था. उनकी पहचान टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में हैं. वहीं हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी पहचान बतौर प्रोड्यूसर भी बनाई है.

पिता की विरासत को बढ़ाया आगे

साल 1997 में जब भूषण महज 19 साल के थे तब उनके पिता गुलशन कुमार की अंडरवर्ल्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिता की हत्या से भूषण बुरी तरह टूट गए थे. हालांकि कम उम्र में ही उन्होंने न सिर्फ पिता की विरासत को संभाला, बल्कि उसे बेहद अच्छे से आगे भी बढ़ाया.

पिता की तरह भूषण गायक तो नहीं बने, लेकिन उन्होंने अपने पिता द्वारा शुरू की गई कंपनी टी-सीरीज की कमान संभाली और यूट्यूब के जरिए इसका दुनियाभर में विस्तार किया. ये भारत की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन और म्यूजिक कंपनियों में से एक है, जिसकी शुरुआत गुलशन ने साल 1983 में की थी.

कहां-कहां से होती है भूषण कुमार की कमाई?

भूषण कुमार का परिवार भारतीय सिनेमा के सबसे अमीर परिवारों में से एक है. हुरुन रिच लिस्ट 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक 49 साल के भूषण कुमार की टोटल संपत्ति 36 हजार 300 करोड़ रुपये है. उनकी नेटवर्थ अभिनेता शाहरुख खान से भी करीब तीन गुना ज्यादा है. शाहरुख की संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये है.

भूषण कुमार की कमाई के कई साधन हैं. उनकी कमाई उनकी कंपनी टी-सीरीज के म्यूजिक, फिल्म निर्माण और इसके डिजिटल कारोबार के जरिए होती है. उनके पास टी-सीरीज के माध्यम से फिल्मों के गाने, म्यूजिक राइट्स, एल्बम और भक्ति गीत आदि की कमाई पहुंचती है. वहीं व्यूज, यूट्यूब चैनल्स और म्यूजिक स्ट्रीमिंग से भी वो कमाई करते हैं. इसके अलावा फिल्मों से होने वाली कमाई, ओटीटी राइट्स आदि का हिस्सा भी उन्हें मिलता है.

एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला से की थी शादी

भूषण कुमार की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला को डेट करने के बाद उनसे शादी रचाई थी. दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी और उनकी शादी को अब 21 साल हो चुके हैं. शादी के बाद भूषण और दिव्या ने एक बेटे रुहान कुमार का वेलकम किया था.



Source link

Related Posts

‘वो किलर लगते हैं’, अमित साध को लेकर क्यों बोले ‘प्रताप’ के डायरेक्टर? | Exclusive Interview

अमित साध और ईशा देओल की फिल्म ‘प्रताप’ को ‘रामायण’ की तबाही के बीच रिलीज किया गया था.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘तम्मा-तम्मा’ से ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ तक, झूमने पर मजबूर कर देते हैं बप्पी लहरी के ये गाने

बप्पी लहरी हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज सिंगर और संगीतकार थे. उनके गानों में एक अलग बात हुआ…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘रामायण’ ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ यूं तो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है लेकिन अब इसकी कमाई में…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Yeh Prem Mol Liya X Review Out: आयुष्मान की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने छुआ दर्शकों का दिल, बोले-‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’

 आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top