• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हमेशा जवान रहो द किंग…’, सलमान खान ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश
Image

‘हमेशा जवान रहो द किंग…’, सलमान खान ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं. उन्होंने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स ने उन पर खूब प्यार लुटाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, सलमान खान ने भी अपने खास दोस्त शाहरुख को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया. सलमान ने उन्हें ‘द किंग’ कहते हुए एक प्यारा सा मैसेज लिखा.

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ शेयर किया. ये गाना शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस के लिए रिलीज किया गया था. इस गाने को अरिजीत सिंह और एड शीरन ने अपनी आवाज दी है. गाने को शेयर करते हुए सलमान ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई भी दी.

सलमान खान ने शाहरुख खान के लिए लिखी खास बात

सलमान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान. हमेशा जवान रहो, द किंग. ये मेरी दुआ है.’ सलमान का ये छोटा सा मैसेज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दोनों सुपरस्टार्स की दोस्ती बॉलीवुड में काफी पुरानी है और फैंस भी उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं. 

हमेशा जवान रहो द किंग…', सलमान खान ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

काफी पुरानी है सलमान-शाहरुख की दोस्ती

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने साल 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ (2002), ‘ट्यूबलाइट’ (2017), ‘जीरो’ (2018), ‘पठान’ (2023) और ‘टाइगर 3’ (2023) जैसी फिल्मों में भी नजर आए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2008 के आसपास दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. हालांकि, साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया. आज दोनों एक-दूसरे के खास मौकों पर साथ खड़े नजर आते हैं.

‘किंग’ के बारे में जानिए

बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख के साथ ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है. फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

इस फिल्म में शाहरुख का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि इसके जरिए शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Related Posts

Box Office: मंडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ भी लड़खड़ाई , जानें- बाकी फिल्मों का हाल

नवंबर का महीना आ गया है और इसी महीने दिवाली भी है. साल की मच अवेटेड फिल्मों में…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान को लगाई फटकार, तो एक्टर ने मांगी माफी, अब प्रोटेस्ट में नहीं लेंगे हिस्सा

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने ‘लीव इंडिया नोटिस’ जारी किया था. इस नोटिस में उन्हें 28…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)

सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के पावन अवसर पर मेकर्स ने फैंस को फिल्म ‘किंग’ (King) का…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘धुरंधर’-‘लगान’ से ‘मोहब्बतें’ तक, ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी फिल्में, दो हैं 4 घंटे से ज्यादा बड़ी

कई फिल्में न सिर्फ अपनी कहानी और दमदार किरदारों के लिए याद की जाती हैं, बल्कि वो अपने…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top