• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office: मंडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ भी लड़खड़ाई , जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Image

Box Office: मंडे को ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, ‘उड़ता तीर’ भी लड़खड़ाई , जानें- बाकी फिल्मों का हाल


नवंबर का महीना आ गया है और इसी महीने दिवाली भी है. साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘रामायण’ भी  सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिलहाल  सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’ का दबदबा बना हुआ है. इसके अलावा ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में चल रही हैं. हालांकि ये सभी कमाई के लिए संघर्ष कर रही हैं. चलिए यहां मंडे, 2 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं. 

 ‘जेलर 2’ ने तीसरे मंडे कितनी कमाई की?
आज 2 नवंबर तक, ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 19 दिन हो चुके हैं. तीसरे शनिवार को फिल्म ने 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं तीसरे रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए, फिल्म ने अपने 18वें दिन 11.20 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 3.40 करोड़का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी भारत में अब 19 दिनों की नेट कमाई 459.70 करोड़ रुपये हो गई है.

‘उड़ता तीर’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन? 
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने भी दूसरे वीकेंड के दौरान अच्छी रफ्तार पकड़ी थी. इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 4 करोड़ रुपये कमाए, और दूसरे संडे को इसने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 43.45 करोड़ रुपये हो गया है।

 ‘नई नवेली’ की तीसरे मंडे की कमाई का क्या हाल है?
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘नR नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसे गिन रही है. तीसरे  वीकेंड पर भी इसकी कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया था. बता दें कि  फिल्म ने तीसरे शनिवार को 35 लाख रुपये और तीसरे रविवार को  40 लाख रुपये की कमाई की थी.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक नई नवेली ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘नई नवेली’ का भारत में कुल 18 दिनों नेट कलेक्शन अब 26.89 करोड़ रुपये हो गया है.

‘प्रहार’ ने तीसरे मंडे कितना कमाया?
राजकुमार राव की प्रहार’ भी 16 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का हाल भी ठीक नहीं चल रहा है. इसने तीसरे शनिवार को 60 लाख रुपये और तीसरे  रविवार को 65 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ फिल्म का 18 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 23.44  करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

‘दृश्यम 3’ ने 5वें मंडे को कितना कमाया? 
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अब भी कमा रही है. इसने रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें संडे को भारत में 1.75 करोड़ कमाए थे. 

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को 55 लाख रुपये की कमाई की है. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 32 दिनों की नेट कमाई अब 377.90 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

Related Posts

‘हमेशा जवान रहो द किंग…’, सलमान खान ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं. उन्होंने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान को लगाई फटकार, तो एक्टर ने मांगी माफी, अब प्रोटेस्ट में नहीं लेंगे हिस्सा

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने ‘लीव इंडिया नोटिस’ जारी किया था. इस नोटिस में उन्हें 28…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)

सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के पावन अवसर पर मेकर्स ने फैंस को फिल्म ‘किंग’ (King) का…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘धुरंधर’-‘लगान’ से ‘मोहब्बतें’ तक, ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी फिल्में, दो हैं 4 घंटे से ज्यादा बड़ी

कई फिल्में न सिर्फ अपनी कहानी और दमदार किरदारों के लिए याद की जाती हैं, बल्कि वो अपने…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top