Image

Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, अभी से AQI 400 पार


दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है. आज मंगलवार दिल्ली के 8 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है. इनमें भी सबसे प्रदूषित इलाका जहांगीरपुरी रहा जहां AQI सबसे अधिक 447 दर्ज कियाा गया.  अभी तो ये ठंड की शुरूआत है तो ये हाल है अगले तीन महीने दिल्ली में हवा का क्या स्तर रहने वाला है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. साफ है कि इसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने वाला है. 

इसके अलावा पंजाबी बाग, रोहिणी, DTU और अलीपुर जैसे स्टेशनों पर भी AQI का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा. हालांकि, दिल्ली का औसत AQI 331 दर्ज किया गया है जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है, लेकिन वो नाकाफी साबित हो रहे हैं. 

दिल्ली-NCR में GRAP II की पाबंदिया लागू

पूरे दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने सोमवार, 2 नवंबर से  GRAP-2 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का दूसरा चरण) की पाबंदियां भी लागू कर दी गई हैं. GRAP-2 के तहत होटलों, रेस्तरां और खुले ढाबों में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई, डीजल जनरेटरों के उपयोग पर सख्ती बढ़ा दी गई है और पार्किंग शुल्क भी बढ़ा दिया गया है ताकि लोग निजी वाहन का कम इस्तेमाल करें. दिल्ली के 8 इलाकों में हवा की हालत गंभीर बनी हुई है.  

बता दें कि दिल्ली की जहरीली होती हवा के मुख्य कारणों में पराली जलाना, परिवहन, और सर्दियों के मौसम में हवा की गति का धीमा होना है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो दिल्ली में आने वाले ये तीन महीने लोगों को परेशान कर सकते हैं. 

कहां कितना AQI?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 3 नवंबर को राजधानी के अलीपुर में AQI 411, बवाना में AQI 407,  DTU  में AQI 404, जहांगीरपुरी  में 447, नरेला में 404, पंजाबी बाग में 425, रोहिणी में 427,  विवेक विहार में 409 दर्ज किया गया है. दिल्ली-NCR के इलाकों की बात करें तो नोएडा में AQI 310,  गुरुग्राम में 278, गाजियाबाद में 262, फरीदाबाद में 112 दर्ज किया गया है. CPCB द्वारा जारी आंकड़ों को देखें तो जहां दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है तो वहीं, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है.  फरीदाबाद में AQI 112 दर्ज किया गया है. 

INDIA गठबंधन की रैली पर कपिल सिब्बल बोले, ‘चप्पा-चप्पा भरा था’

पहले से लागू हैं विंटर एक्शन प्लान

दिल्ली सरकार ने राजधानी में विंटर एक्शन प्लान भी पहले से ही लागू कर रखा है. इसके तहत गाड़ियो की शहर में एंट्री और पार्किंग से जुड़े भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसके तहत शहर में गैर-जरूरी और प्रदूषण फैलाने वाले भारी ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. बहुत आवश्यक सामानों जैसे कि फल, सब्जियां, दूध, दवाओं को लाने वाले वाहनों को ही एंट्री दी जा रही है. इसके अलावा सीएनजी या इलेक्ट्रिक ट्रकों के प्रवेश की अनुमति दी जाती है. इस प्लान के तहत ग्रीन दिल्ली ऐप के जरिए कचरा जलाने या धूल से जुड़ी शिकायतों पर नजर रखी जा रही है. 

दिल्ली में AQI पहुंचा 300 पार, बढ़ रही ठंड और कोहरा, जानें मौसम अपडेट

 



Source link

Related Posts

रामपुर: पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक खानम थाना क्षेत्र में एक झगड़े को शांत कराने पहुंची पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

“इन्हें ‘दीया’ से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी ‘मिर्जा’ से नफरत है”, वारिस पठान का BJP पर तंज

महाराष्ट्र के मुंबई में दिवाली से पहले सीमित मात्रा में पटाखे फोड़ने और हवा का ख्याल रखने की…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी का मामला, बलिया में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और कई अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के सामने प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व

दिल्ली पुलिस के अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन में ‘इंकलाब’ का नारा लगाने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top