• Home
  • ताजा खबरें
  • रामपुर: पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
Image

रामपुर: पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग


उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक खानम थाना क्षेत्र में एक झगड़े को शांत कराने पहुंची पुलिस द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. ये मामला मिलक खानम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नानकारैन का है. यहां गेट लगाने को लेकर हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे मिलक खानम  थाना प्रभारी (SHO) नरेश कुमार ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया था.

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, इस प्रकरण को लेकर अब रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने गहरा आक्रोश जताया है.  उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर थाना प्रभारी नरेश कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.  

‘सपाई और कसाई को दुर्गा पूजा से परेशानी तो शोक मनाए’ CM योगी का सपा पर हमला

सांसद ने क्या आरोप लगाए?

सांसद ने अपने पत्र में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि महिला के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार और शारीरिक बल का प्रयोग किया गया.  उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है. ऐसे में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा महिला के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है.

SHO को निलंबित करने की मांग

मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने मांग की है कि मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर थाना प्रभारी नरेश कुमार को निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए.  उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वो हर स्तर पर आवाज उठाएंगे. सांसद ने प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस विभाग को सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि नानकारैन गांव में दो भाइयों के बीच घर के बाहर गेट लगाने को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा था. घटना वाले दिन विवाद बढ़ा तो मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की. इस दौरान विवाद को शांत कराने पहुंचे SHO नरेश कुमार अपना आपा खो बैठे और एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया. वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद ये मामला गरमा गया. 

RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू

 



Source link

Related Posts

“इन्हें ‘दीया’ से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी ‘मिर्जा’ से नफरत है”, वारिस पठान का BJP पर तंज

महाराष्ट्र के मुंबई में दिवाली से पहले सीमित मात्रा में पटाखे फोड़ने और हवा का ख्याल रखने की…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी का मामला, बलिया में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और कई अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के सामने प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व

दिल्ली पुलिस के अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन में ‘इंकलाब’ का नारा लगाने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, पहले 3 दोस्तों की मौत, चौथे ने लखनऊ में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार की शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top